आजकल फिटनेस और स्वास्थ्य के प्रति लोगों में जागरुकता बढ़ती जा रही है। हर कोई अपने-अपने तरीके से वजन कम करने की कोशिश में लगा है। हर दिन वेट लॉस करने का एक नया तरीका ट्रेंड में भी आ जाता है लेकिन इनमें से कई उल्टा असर दिखाते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि क्या रोजाना 10000 कदम चलकर वजन घटाया जा सकता है। यदि आप भी इसी सवाल को लेकर परेशान हैं तो आइए जानते हैं इस बारे में।
क्या 10,000 स्टेप्स रोजाना चलकर घट जाएगा वजन
10,000 कदम चलना वजन घटाने में मदद कर सकता है। इसे नियमित रूप से यदि अपनाया जाए और अन्य स्वस्थ आदतों के साथ जोड़ा जाए दरअसल पैदल चलना आपकी सेहत के लिए फायदेमंद रहेगा। कई रिसर्च में भी इस बात को माना गया है कि रोजाना चलने से दिल की बीमारी, बीपी की समस्या, डायबिटीज की टेंशन कम होती है हालांकि कितना चलना जरूरी है इसे लेकर कई तरह की बातें की जाती हैं।

क्या वजन कम करने के लिए 10 हजार स्टेप पूरे
स्वीडन के कालमार यूनिवर्सिटी में हुए एक शोध के अनुसार, 3,127 पर किए गए अध्ययन में पता चला कि वजन कम करने में 10 हजार कदम पूरे नहीं है। स्टडी कहती है कि 6-12 साल की लड़कियों को हर दिन कम से कम 12,000 कदम चलना चाहिए। इसी उम्र में लड़कों को 15 हजार कदम चललने की जरूरत है हालांकि, यदि वजन बढ़ गया है तो हर उम्र में अलग-अलग कदम चलने की जरुरत होती है।
पैदल चलने से दूर होगी कई बीमारियां
अमेरिकन कांउसिल ऑफ एक्सरसाइज के अनुसार, दिन में कम से कम 2,500 कदम चलने वाले न चलने वालों की तुलना में कहीं ज्यादा फिट रहते हैं। एक स्टडी के अनुसार, यदि कोई वयस्क हर दिन 10,000 कदम चलता है तो उसमें हार्ट डिजीज और स्ट्रोक का रिस्क कम होगा। हाई ब्लड प्रेशर, डायबिटीज, मोटापा, डिप्रेशन, ब्रेस्ट-कोलोन और कुछ तरह के कैंसर का खतरा भी बहुत ही कम हो जाता है।

वजन कम करने के लिए किस उम्र में कितना चलना चाहिए
. 18-40 साल महिलाएं
रोजाना 12 हजार कदम।
. 40-50 साल की महिलाएं
हर दिन 11,000 कदम।
. 50-60 साल की महिलाएं
हर दिन 10 हजार कदम।
. 60 से ज्यादा उम्र की महिलाएं
8,000 कदम प्रतिदिन ।

. 18-50 साल पुरुष
रोजाना 12 हजार कदम ।
. 50 साल से ज्यादा उम्र के पुरुष
हर दिन 11 हजार कदम ।
