टीवी एक्ट्रेस हिना खान ने जब से ब्रेस्ट कैंसर स्टेज-3 से पीड़ित होने की न्यूज फैंस को दी है। तब से सभी उनके जल्दी ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ब्रेस्ट कैंसर से जंग लड़ रही हिना खान किसी बड़े प्रोजेक्ट पर काम नहीं कर रही, लेकिन इवेंट और फंक्शन में वह अक्सर नजर आ जाती हैं। कुछ वक्त पहले ही हिना खान को एक फैशन इवेंट पर जाते हुए स्पॉट किया गया था। इवेंट पर जाते हुए इस वीडियो को हिना ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। इस वीडियो में हिना खान महरुन रंग की एक खूबसूरत साड़ी पहनें हुए दिख रही। वीडियो में देखा जाता है कि साड़ी पहनकर लिफ्ट की ओर जा रही लेकिन जब हिना खान से जब पूछा जाता है कि उन्होंने अपनी साड़ी के साथ पैरों में क्या पहना है? तब हिना खान कैमरों की तरफ जूता दिखाकर कहती हैं कि वह साड़ी के नीचे सैंडल नहीं बल्कि आरामदायक जूते पहनें हैं और वह इस तरह की चीजें आजकल करती रहती हैं। इसके लिए हिना खान ने फैशन डिजाइनर मसाबा गुप्ता से माफी भी मांगी है लेकिन उन्होंने सैंडल नहीं बल्कि जूते दर्द के कारण पहनी। यह दर्द एक्ट्रेस को ब्रेस्ट कैंसर के इलाज के दौरान हो रहा है।

ज्यादा समय तक नहीं खड़ी रह पाती हिना

हिना खान ने अपनी इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि -“क्या दिन था वो, आप सभी को इस बात की जानकारी है कि ब्रेस्ट कैंसर के चलते मुझे कई बार बहुत ज्यादा न्यूरोपैथिक दर्द महसूस होता है, मैं कुछ मिनट से ज्यादा खड़ी भी नहीं हो सकती थी। कैंसर ट्रीटमेंट के बाद मुझे इस तरह के कई साइड इफेक्ट्स का सामना करना होगा, इस बात की मुझे पूरी जानकारी थी। मैं ईमानदारी से कहूंगी, शुरू में मैं इस डील को वापस करना और रद्द करना चाहती थी क्योंकि इस इवेंट के लिए मुझे मंच पर डेढ़ घंटे तक खड़ा रहना था और मैं बेहद घबराई हुई थी और मुझे यकीन नहीं था कि मैं इसे कर पाऊंगी या नहीं लेकिन किसी तरह भगवान ने मुझे इतनी ताकत दी और मैं अपना मन बनाने में कामयाब रही क्योंकि मैं नहीं चाहती थी कि आयोजकों को मेरी हेल्थ के कारण किसी तरह की परेशानी हो।”


वीडियो देखने के लिए नीचे दिए गए लिंक पर क्लिक करें

https://www.instagram.com/reel/DA0arb5IXxf/?utm_source=ig_web_copy_link&igsh=MzRlODBiNWFlZA==

‘मैंने इसलिए लिया जूते पहनने का फैसला’

हिना खान ने आगे लिखा – “आजकल मुझको पैरों में गद्देदार कोई भी चीज चलने में आराम देती है। यही वजह है कि इवेंट के लिए मैंने साड़ी के नीचे कम्फर्टेबल जूते पहनने के फैसला लिया जैसा कि मैंने कहा, हम काम करेंगे, और लड़ेंगे। मैंने इन महीनों में बहुत से लोगों को इसी बीमारी से जूझते हुए देखा है, कुछ के हालात बेहतर रहे हैं और कुछ के हालात बदतर रहे हैं लेकिन जिस तरह से ये सभी लोग अपनी चुनौतियों का सामना करते हैं, वह प्रेरणा का एक वास्तविक स्रोत है। वे अपना कीमो लेते हैं, अपने चेहरे पर मुस्कान के साथ लोकल ट्रेनों या बसों से यात्रा करते हैं। उनमें से कुछ अकेले आते हैं और इलाज के तुरंत बाद अपनी नौकरी या दफ्तर पर वापिस चले जाते हैं। कुछ अपना इलाज करवाने के लिए परिवार के बिना अस्पताल के पास रहते हैं कुछ के पास कोई साधन नहीं है और वे हर एक चीज के लिए दूसरों पर निर्भर हैं लेकिन फिर भी वे ऐसा करते हैं और कैंसर से ठीक हो जाते हैं।”

कैंसर इलाज के दौरान इसलिए होता है न्यूरोपैथिक दर्द

इस दौरान न्यूरोपैथिक दर्द क्यों होता है इस बारे में एक्सपर्ट्स का कहना है कि- ‘कैंसर के इलाज के दौरान न्यूरोपैथिक दर्द का होना आम बात है। कैंसर के इलाज के दौरान मरीज को कई सारी कीमोथेरेपी से गुजरना पड़ता है। इसके कारण शरीर की नसें कमजोर हो जाती हैं, जिसकी वजह से मरीज को दर्द महसूस होता है डॉक्टर की मानें तो कीमोथेरेपी लेने वाले मरीजों को लंबे समय तक खड़ा होने और एक ही पोजीशन में बैठे रहने के लिए भी मना किया जाता है। अगर मरीज लंबे समय तक एक खड़ा रहता है या एक ही पोजीशन में बैठता है तो इसकी वजह से न्यूरोपैथिक दर्द बढ़ सकता है। कैंसर के इलाज के लिए जिन लोगों को कीमोथेरेपी दी जाती है, उन्हें न्यूरोपैथिक दर्द से राहत पाने के लिए भी दवाओं का सेवन करने के लिए भी कहा जाता है। इसके साथ ही, न्यूरोपैथिक दर्द से राहत पाने के लिए डाइट में भी बदलाव किए जाते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *