दूध हमारी सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है इसलिए बचपन से आज तक माएं अक्सर अपने बच्चों को दूध पीने के लिए फोर्स करती हैं लेकिन बच्चे दूध पीने के फायदों के बारे में जानते हुए भी इसे पीना पसंद नहीं करते हैं क्योंकि उन्हें इसका स्वाद अच्छा नहीं लगता लेकिन आप अपनी डाइट में दूध शामिल करने और उसे ज्यादा पौष्टिक बनाने के लिए उसमें कुछ ड्राई फ्रूट्स भी मिला सकते हैं। दूध में कुछ ड्राई फ्रूट्स और सौंठ मिलाकर आप पी सकते हैं। इस दूध को पीने से सिर्फ शरीर को ताकत नहीं मिलेगी बल्कि जोड़ों के दर्द से भी राहत मिलेगी।

हीमोग्लोबिन के स्तर में होगा सुधार

खजूर, किशमिश और अंजीर में आयरन भरपूर मात्रा में मौजूद होता है जो ब्लड में हीमोग्लोबिन के स्तर को बेहतर बनाने में मदद करता है और एनीमिया जैसी बीमारी से बचाव हो सकता है।

ल्यूकोरिया से मिलेगी राहत

योनि से सफेद डिस्चार्ज कभी-कभी कमजोरी या पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकता है ऐसे में इस दूध का सेवन करने से आपके शरीर में एंटीऑक्सीडेंट और विटामिन की कमी दूर करने, प्रजनन स्वास्थ्य को बढ़ावा देने और हार्मोन के स्तर को संतुलित करने में मदद मिलती है जिससे इस स्थिति से राहत मिल सकती है।

पाचन में होगा सुधार

सौंठ का सेवन करने से पाचन से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है जबकि अंजीर, किशमिश और खजूर में मौजूद फाइबर सामग्री मल त्याग को नियंत्रित करने और पेट के स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करती है।

जोड़ों और पीठ दर्द होगा दूर

अंजीर और सौंठ में सूजन-रोधी गुण पाए जाते हैं जो जोड़ों में होने वाली सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। दूध में मौजूद कैल्शियम की मात्रा हड्डियों को मजबूत बनाने में मदद करेगी, जिससे जोड़ों और पीठ के दर्द में राहत मिलेगी।

कमजोरी होगी दूर

दूध के साथ इन सभी चीजों का सेवन करने से आपके शरीर में आयरन, पोटेशियम और विटामिन की कमी पूरी होगी जिससे थकान और बिना किसी वजह से महसूस होने वाली कमजोरी को भी दूर करने में मदद मिलेगी।

ताकत बढ़ेगी

खजूर, किशमिश और अंजीर में नैचुरल शुगर मौजूद होता है जो आपके शरीर को तुरंत एनर्जी देने का काम करता है। ये चीजें कार्बोहाइड्रेट और जरूरी मिनरल्स से भरपूर होती हैं, जो शारीरिक शक्ति बढ़ाने में मदद करते हैं।

जोड़ों और पीठ के दर्द से मिलेगी राहत

अंजीर और सौंठ में सूजन-रोधी गुण होते हैं जो जोड़ों में होने वाली सूजन को कम करने और दर्द से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। इसमें मौजूद कैल्शियम की मात्रा हड्डियों के स्वास्थ्य को भी बेहतर बनाती है जिससे जोड़ों और पीठ के दर्द में राहत मिलती है।

ऐसे बनाएं ड्राई फ्रूट्स वाला दूध

सामग्री-

खजूर- 3
मुनक्का- 5
अंजीर- 2
सौंठ- आधा चम्मच
दूध- 1 गिलास

बनाने का तरीका

. सबसे पहले मुनक्के और अंजीर को रात भर पानी में भिगोकर रख दें।

. अगली सुबह खजूर, मुनक्का और अंजीर को एक मिक्सर जार में डालकर ब्लेंड कर लें ।

. इसके बाद एक गिलास दूध को किसी बर्तन में डालकर गर्म कर लें और उसमें यह मिश्रण डाल दें। फिर आधा चम्मच सौंठ पाउडर डालें और अच्छी तरह सामग्रियों को दूध में घूलने तक मिलाते रहे।

. बस आपका दूध तैयार है, रोजाना सुबह इस दूध का सेवन करें।

दूध में अंजीर, मुनक्का, खजूर और सौंठ मिलाकर पीने से आपको कई स्वास्थ्य लाभ होंगे लेकिन इसकी सही मात्रा का ध्यान रखें और यदि आपको डायबिटीज है तो इसका सेवन करने से पहले अपने हेल्थ एक्सपर्ट की सलाह ले लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *