डायबिटीज लाइफस्टाइल से जुड़ी एक ऐसी बीमारी है जिसमें खान-पान को लेकर काफी परहेज करना पड़ता है। वहीं डब्लूएचओ के आंकड़े बताते हैं कि दुनिया भर में 422 मिलियन लोग डायबिटीज के मरीज हैं। एक रिसर्च में यह भी कहा गया है कि भोजन के समय को लेकर यदि थोड़ी सतर्कता बरती जाए तो डायबिटीज का खतरा कम किया जा सकता है और मेटाबॉलिक हेल्थ को भी मजबूत किया जा सकता है।

सही समय पर खाना खाकर कम करें डायबिटीज का खतरा

‘एनाल्स ऑफ इंटरनल मेडिसिन’ में छपी इस रिसर्च में यह कहा गया है कि सही समय पर भोजन करने से डायबिटीज के रिस्क को काफी हद तक कम किया जा सकता है। रिसर्च यह कहती है कि सही समय पर किया गया भोजन न सिर्फ ब्लड शुगर को बढ़ने से रोकता है बल्कि इससे डायबिटीज टाइप-2 के खतरे को भी कम कर सकता है जो लोग अपनी डाइट को यानी भोजन करने की आदत को बॉडी की नैचुरल बायोलॉजिकल क्लॉक के अनुसार फॉलो करते हैं, वो डायबिटीज के कम रिस्क में आते हैं।

सही समय पर भोजन करने से मजबूत बनेगा मेटाबॉलिज्म

रिसर्च में कहा गया है कि जो लोग अपना खाना और सभी तरह का खाना पीना दिन के 8-10 घंटों के अंदर करते हैं और बाकी समय फास्ट करते हैं, उनका ब्लड शुगर नियंत्रण में रहता है। ऐसे लोगों का ब्लड शुगर हमेशा खतरे के निशान से नीचे ही रहता है। शरीर 24 घंटे की सर्केडियन रिदम पर बायोलॉजिकल क्लाक के अनुसार काम करता है। इसके अनुसार भोजन किया जाए तो हार्मोन्स का स्तर, पाचन और एनर्जी अपने आप कंट्रोल में रहेगी।

इस बात का भी रखें ध्यान

उदाहरण के तौर पर सुबह के समय शरीर भोजन को अच्छे से पचाता है और इससे मेटाबॉलिज्म पर कम दबाव पड़ता है। इससे ब्लड शुगर भी नियंत्रण में रहती है। वहीं दूसरी ओर अगर कोई व्यक्ति देर से भोजन करता है तो उसके मेटाबॉलिज्म पर बुरा असर पड़ता है और ब्लड शुगर कंट्रोल से बाहर होता है। यदि रात को सही समय पर भोजन मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करता है और इससे ब्लड शुगर के बढ़ने का खतरा कम होता है। इतना ही नहीं सही समय पर भोजन करने से फैट कम करने में मदद मिलती है और ये भी डायबिटीज के खतरे को कम करता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *