क्या आप खाना खाने के बाद भारीपन महसूस करते हैं? इसका कारण अपच भी हो सकता है। पाचन संबंधी समस्याएं आम लगती हैं लेकिन इन्हें हल्के में लेना सेहत को भारी भी पड़ सकता है। पाचन से संबंधित समस्याएं उन लोगों में ज्यादा होती हैं, जो खाने-पीने पर ध्यान ध्यान नहीं देते या एक सुस्त जीवनशैली जीते हैं। पाचन तंत्र से जुड़ी सबसे आम समस्याएं दस्त, कब्ज, इर्रिटेबल बाउल सिंड्रोम (IBS), इंफ्लेमेटरी बाउल डिजीज (IBD), पेट में ऐंठन, गैस, मतली और हीटबर्न हैं।
माना जाता है कि खराब पोषण, खाने से एलर्जी, कुछ दवाईयां या यहां तक कि कोई इंफेक्शन भी पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता हैं। इसके लिए मेडिकल में कई इलाज हैं लेकिन कुछ घरेलू उपचारों के जरिए भी पाचन को बेहतर बनाने में मदद मिल सकती है।

​फाइबर वाली चीजें ज्यादा खाएं

फाइबर पाचन में अहम भूमिका निभाता है। दोनों तरह के फाइबर, घुलनशील फाइबर और अघुलनशील फाइबर का सेवन करना जरुरी है क्योंकि ये दोनों अलग-अलग तरीकों से आपके पाचन तंत्र की मदद करते हैं। फाइबर के अच्छे स्रोतों में फल, सब्जियां, गेहूं की भूसी, साबुत अनाज, जई का चोकर, नट, बीज और फलियां शामिल हैं। प्रोसेस्ड या जंक फूड खाने से बचें।

फिजिकल एक्टिविटी करें

आपके शरीर को चलने के लिए बनाया गया है। शरीर के संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए शारीरिक व्यायाम बहुत आवश्यक है। आप या तो सैर के लिए जा सकते हैं, दौड़ सकते हैं, तैराकी कर सकते हैं, योग कर सकते हैं। नियमित रूप से शारीरिक गतिविधि के साथ पाचन तंत्र के माध्यम से भोजन को स्थानांतरित करने में मदद मिलेगी जिससे पाचन संबंधी समस्याओं की संभावना कम होगी।

स्ट्रेस न लें

सामान्य तौर पर तनाव आपके स्वास्थ्य पर नेगेटिव असर डाल सकता है। तनाव पेट के अल्सर, दस्त, कब्ज और IBS जैसे कई पाचन विकारों से जुड़ा हुआ है हालांकि तनाव सामान्य है लेकिन सांस लेने के कुछ व्यायाम, ध्यान या योग के साथ तनाव लेने से बचें।

​खाना ठीक से चबाएं

अच्छे पाचन के लिए खाने को सही तरह चबाएं। जब आप अपने भोजन को अच्छी तरह चबाएंगे, तो यह आपके पाचन तंत्र के काम को आसान बनाएगा। अपना खाना खाने के लिए समय निकालें। अपने भोजन को ठीक से और धीरे-धीरे चबाएं। खाना खत्म करने में जल्दबाजी न करें क्योंकि इससे अपच की समस्या हो सकती है।

​हेल्दी फैट लें

फैट आपके पाचन तंत्र के जरिए भोजन को बेहतर तरीके से निकालते हैं। अपने आहार में स्वस्थ फैट्स जैसे पनीर, जैतून का तेल, साबुत अंडे, नट्स, एवोकैडो और वसायुक्त मछली शामिल करें। ओमेगा-3 फैटी एसिड सूजन को कम करता है, जो आगे चलकर सूजन आंत्र रोगों को रोक सकते हैं इसलिए, अपनी डाइट में सैल्मन, टूना, चिया सीड्स, फ्लैक्स सीड्स और कद्दू के बीज शामिल करें।

हाइड्रेटेड रहें

खूब पानी पिएं यह आपके पाचन स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। पूरे दिन अपने आप को पानी और ताजे फलों के रस, नींबू पानी या नारियल पानी जैसे अन्य तरल पदार्थों से हाइड्रेटेड रख सकते हैं।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *