एक्सरसाइज स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा होता है। एक्सपर्ट्स भी सलाह देते हैं कि सबको एक्सरसाइज करनी चाहिए। यहां तक कि लंबे समय से बीमार चल रहे लोगों के लिए भी एक्सरसाइज काफी फायदेमंद होती है। ऐसे में एक्सपर्ट्स पीरियड्स के दौरान भी कुछ लाइट एक्सरसाइज करने को कहते हैं माना जाता है कि एक्सरसाइज करने से पीरियड्स में हो रही शारीरिक समस्याएं दूर होती हैं और ब्लड फ्लो भी सही बना रहता है। यही नहीं पीरियड्स क्रैम्प्स और ब्लोटिंग जैसी समस्याओं से भी छुटकारा मिलता है। ठीक इसके उल्टा यह भी देखा गया है कि अगर कोई हैवी वर्कआउट करता है तो इसका नेगेटिव असर पीरियड्स पर होता है। सवाल है कि एक्सरसाइज करने से पीरियड्स पर किस तरह का प्रभाव पड़ता है? क्या इससे पीरियड्स के दौरान नजर आने वाले लक्षणों में सुधार होता है या फिर पीरियड्स अनियमित होते हैं। आइए जानते हैं इस आर्टिकल के जरिए।

क्या एक्सरसाइज करने से भी पीरियड्स आने में देरी हो सकती है

यह सच है कि पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज किया जाना अच्छा होता है। ऐसे में इस पर एक्सपर्ट्स का कहना है कि
एक्सरसाइज करने से पीरियड्स क्रैम्प्स में कमी आती है और ब्लड फ्लो में भी सुधार होता है। इसके अलावा, पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करने की वजह से मूड भी अच्छा होता है। दरअसल, पीरियड्स के कारण हार्मोनल बदलाव होते हैं, जिस कारण मूड स्विंग होने लगते हैं और महिलाएं चिड़चिड़ी हो जाती हैं वहीं यदि महिला पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज करे तो फील गुड हार्मोन रिलीज होता है लेकिन, सवाल यह भी है कि क्या एक्सरसाइज करने की वजह से पीरियड्स मिस हो सकते हैं। इस संबंध में एक्सपर्ट का कहना है कि जो महिलाएं इंटेंस एक्सरसाइज करती हैं या हैवी वर्कआउट करती हैं, तो उन महिलाओं के पीरियड्स अक्सर मिस हो सकते हैं। यहां तक कि हैवी वर्कआउट करने की वजह से पीरियड्स रुक सकते हैं और पीरियड्स आने में देरी भी हो सकती है। असल में ऐसा खासकर उन महिलाओं के साथ ज्यादा होता है जिन्होंने लंबे समय तक एक्सरसाइज न किया हो लेकिन यदि अचानक विगरस एक्सरसाइज करना शुरू कर दें तो इसका बुरा असर पीरियड्स हेल्थ पर पड़ता है। अगर किसी महिला के साथ ऐसा रेगुलरली हो रहा है यानी बार-बार पीरियड्स मिस हो रहे हैं तो जरूरी है कि डॉक्टर से मिले और अपना ट्रीटमेंट करवाए। आपको बता दें कि अनियमित पीरियड्स होने के कारण कंसीव करने में भी समस्या आ सकती है।

ऐसे करें पीरियड्स के दौरान एक्सरसाइज

अगर आप पीरियड्स के दौरान होने वाली शारीरिक समस्याओं को कम करने के लिए एक्सरसाइज करती हैं तो यह अच्छी बात है हालांकि इससे पहले कुछ टिप्स अपनाने जरूरी हैं।

खुद को रखें हाइड्रेटेड

एक्सरसाइज के दौरान खुद को हाइड्रेटेड रखें। समय-समय पर पानी पीते रहें इससे डिहाइड्रेशन नहीं होगी और ब्लोटिंग या कब्ज जैसी समस्या से भी राहत मिलेगी।

एक्स्ट्रा पैड रखें

इस दौरान अपने पास एक्स्ट्रा पैड जरूर रखें। अगर ब्लीडिंग का फ्लो बढ़ जाए तो आप जरूरत के अनुसार पैड चेंज कर सकती हैं।

हैवी वर्कआउट न करें

इंटेंस या हैवी वर्कआउट न करें। इसके बजाय योगा और स्ट्रेचिंग एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद होंगे।

इस बात का भी रखें ध्यान

अगर आपको पीरियड्स के दौरान बहुत ज्यादा पीरियड्स क्रैम्प्स होते हैं या फिर पीठ में दर्द बना रहता है तो जरूरी है कि आप डॉक्टर की सलाह पर ओवर दी काउंटर मेडिसिन लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *