नवरात्रों का समय चल रहा है ऐसे में सभी महिलाएं अपनी ब्यूटी को लेकर काफी अलर्ट रहती हैं। वे तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स अपने चेहरे पर लगा रही हैं ताकि खुद को नाइट पार्टीज के लिए तैयार कर सकें। वहीं ऐसी महिलाओं की भी कोई कमी नहीं है जो घरेलू नुस्खों की मदद से अपने चेहरे के ग्लो को मेंटेन करना चाहती हैं। इसी क्रम में कुछ महिलाएं चेहरे पर मलाई, बेसन या हल्दी जैसी चीजें लगाती हैं। ऐसी महिलाओं की भी कमी नहीं है, जो रात-रात भर चेहरे पर हल्दी लगार छोड़ देती हैं और सुबह उठकर चेहरे को सादे पानी से धो लेती हैं लेकिन अब यहां पर सवाल यह आता है कि क्या वाकई चेहरे पर हल्दी लगाकर सोना स्किन के लिए सही होता है? कहीं इसका कोई साइड इफेक्ट तो नहीं है? तो चलिए आज इस आर्टिकल के जरिए आपकी यह कंफ्यूजन दूर करते हैं।

क्या रातभर चेहरे पर हल्दी लगाकर सोना सही रहेगा?

हल्दी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी कंपोनेंट पाए जाते हैं, जो स्किन के लिए काफी लाभकारी माने जाते हैं। नियमित रूप से इसका इस्तेमाल करने से स्किन का ग्लो बढ़ता है, एक्ने या स्किन से जुड़ी बीमारियां भी कम होती हैं लेकिन, जहां सवाल इस बात का है कि क्या रातभर के लिए चेहरे पर हल्दी लगाकर छोड़ी जा सकती है? इस संबंध में एक्सपर्ट्स का कहना है कि हल्दी को ज्यादातर 15 से 20 मिनट के लिए ही चेहरे पर लगाया जाना चाहिए। इससे ज्यादा समय के लिए हल्दी को चेहरे पर लगाए रखना सही नहीं है। इससे स्किन टाइट और ड्राई हो सकती है। ऐसे ही देखा जाए तो कहा जा सकता है कि रातभर के लिए हल्दी को चेहरे पर लगाए नहीं रखना चाहिए इससे स्किन को फायदा होने के बजाय नुकसान हो सकता है। हां, आप चाहें, तो हल्दी से बने एसेंशियल ऑयल को अपने चेहरे पर रातभर के लिए लगाए रख सकते हैं लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आपको किसी तरह की एलर्जी या कोई अन्य समस्या न हो।

चेहरे पर हफ्ते में कितनी बार हल्दी लगानी चाहिए

हल्दी स्किन को लाइटनिंग करने और ग्लोइंग बनाने के लिए जानी जाती है चूंकि, यह प्राकृतिक इंग्रीडिएंट है इसलिए हर कोई इसका इस्तेमाल कर सकता है। इसके बावजूद, एक्सपर्ट्स सलाह देते हैं कि चेहरे पर हल्दी अप्लाई करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए। पैच टेस्ट लेने के बाद करीब 24 से 48 घंटे इंतजार करें। अगर आपको स्किन में खुजली या जलन जैसी समस्या नहीं हो रही है तो आप बेझिझक इसका इस्तेमाल कर सकते हैं। एक्सपर्ट्स के अनुसार, चेहरे पर हल्दी का इस्तेमाल सप्ताह में तीन बार कर सकते हैं। यह स्किन के लिए फायदेमंद साबित हो सकता है।

इन लोगों को नहीं लगानी चाहिए चेहरे पर हल्दी

जैसा कि हमने कुछ देर पहले ही बताया था कि हल्दी एक नेचुरल इंग्रीडिएंट है। इसके इस्तेमाल से किसी तरह की नेगेटिव असर स्किन पर नहीं पड़ता। वहीं, यदि किसी को हल्दी से एलर्जी है या किसी करह की स्किन से जुड़ी पेरशानी है तो हल्दी का प्रयोग न करें। यह आपकी स्किन को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *