बहुत से ऐसे लोग हैं जो सुबह उठते ही कॉफी पीना पसंद करते हैं या फिर फ्रूट जूस ले लेते हैं। अगर आपको भी फ्रूट जूस या कॉफी पीने का शौक है तो ये खबर आपको सावधान करने के लिए है। एक स्टडी में पता चला है कि फ्रूट जूस या कॉफी ज्यादा पीना आपकी सेहत के लिए जानलेवा हो सकता है। इन लोगों में दूसरे लोगों के मुकाबले स्ट्रोक का खतरा ज्यादा है। तो चलिए यहां जानते हैं कि फ्रूट जूस या कॉफी आपके लिए किस तरह जानलेवा हैं।
Packed Fruit Juice सेहत के लिए हानिकारक
रिसर्च में पता चला कि खासतौर से बाजार में मिलने वाले पैक्ड फ्रूट जूस सेहत के लिए सबसे ज्यादा घातक हैं। इनमें एडेड शुगर होती है जो ब्लड शुगर को तेजी से बढ़ा देती है। इसके सेवन से शरीर में इंसुलिन का लेवल बढ़ जाता है और दिल पर इसका बुरा असर पड़ता है।
इसी के साथ आपको बता दें कि सेहत के लिए सिर्फ पैक्ड फ्रूट जूस ही खतरनाक नहीं हैं, बल्कि ताजे फलों का जूस भी सेहत के लिए ठीक नहीं है। रिसर्च में सामने आया कि जितना लोग ताजे फलों का रस पीते हैं उनमें भी स्ट्रोक बढ़ने का खतरा रहता है। दिन में चार कप से ज्यादा कॉफी सेहत के लिए खतरनाक है।
फलों का सेवन
एक्सपर्ट्स का कहना है कि फ्रूट जूस पीने की बजाय फलों का सेवन करना चाहिए। फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं और उससे शरीर में विटामिन्स के साथ-साथ फाइबर भी पहुंचते हैं। जब आप फ्रूट जूस पीते हैं तो उसमें फलों का रस और शुगर होता है और फाइबर निकल जाता है। ऐसे ही एक ग्लास जूस बनाने में ढेर सारे फलों का इस्तेमाल होता है। और जब हम फल खाते हैं तो उनकी संख्या एक या दो होती है।
