महिलाओं के शरीर में बचपन से ही कई तरह के बदलाव होते हैं जैसे पीरियड्स, मेनोपॉज, प्रेग्नेंसी और न जाने क्या-क्या । पीरियड्स एक ऐसी साइकिल है जिससे हर महिला को 10-12 साल की उम्र से लेकर 40-45 साल की उम्र तक गुजरना पड़ता है। इसी तरह 40-45 साल की उम्र के बाद महिला को मेनोपॉज होना शुरू हो जाता है। मेनोपॉज का मतलब होता है कि पीरियड्स पूरी तरह बंद हो जाना। वहीं यदि 50 साल की उम्र के बाद के बदलाव करें तो इस उम्र में भी महिलाओं को कई बदलाव झेलने पड़ते हैं जैसे 50 साल की उम्र के बाद अक्सर महिलाओं की योनि से आ रही गंध बदल जाती है। कभी यह तीव्र और तीखी होती है तो कभी सामान्य रहती है। आपको यह जानकर हैरानी होगी कि योनि की इस गंध से यह पता चल सकता है कि आपकी वजाइनल हेल्थ कितनी सही है।तो चलिए इस आर्टिकल के जरिए आपको बताते हैं कि 50 साल कह उम्र के बाद योनि की गंध में किस तरह के बदलाव होते हैं और उसे आप उसे कैसे मैनेज कर सकती हैं।

क्या यह बदलाव सामान्य हैं?

योनि से गंध आना बिल्कुल सामान्य है। कई बार खराब स्वास्थ्य के कारण योनि से आ रही गंध में बदलाव देखा जाता है। इसी तरह 50 साल की उम्र के बाद महिलाओं की योनि से आ रही गंध में बदलाव हो सकते हैं। इसे आप बिल्कुल सामान्य समझें। वास्तव में 50 साल की उम्र के बाद महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर बहुत कम हो जाता है। ऐसे में वजाइनल ड्राईनेस, इचिंग और योनि की गंध में बदलाव हो सकते हैं। असल में ड्राईनेस के कारण योनि का पीएच लेवल बदल जाता है जिससे गंध की प्रभावित होती है। ध्यान रखें कि यदि योनि का पीएच का स्तर बदलता है तो ऐसे में वजाइनल इंफेक्शन होने का खतरा भी बढ़ जाता है।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस

योनि एक ऐसा अंग है जो अपने आपकी सफाई खुद से करती है। अगर किसी वजह से योनि में बैक्टीरिया का स्तर असंतुलित हो जाए तो ऐसे में बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या हो जाती है। इस स्थिति में अक्सर योनि से मछली जैसी तीखी गंध आती है। ऐसा होने पर महिला को चाहिए कि वे तुरंत डॉक्टर से संपर्क करे।

असामान्य डिस्चार्ज

50 साल की उम्र के बाद एस्ट्रोजन के स्तर में कमी आ जाती है लेकिन कभी-कभी इस उम्र में हेल्थ इश्यूज के कारण योनि से असामान्य डिस्चार्ज हो सकता है। यदि किसी महिला के साथ ऐसी समस्या हो तो उनकी योनि से अलग तरह की गंध आ सकती है।

इचिंग और जलन

50 साल की उम्र के बाद महिलाओं को योनि में बहुत आसानी से इचिंग और जलन की समस्या हो जाती है। इस स्थिति में भी योनि की गंध बदल जाती है हालांकि, इचिंग और जलन क्यों हो रही है, यह बात भी मायने रखती है। अगर किसी महिला को यूटीआई है, तो उनकी योनि से आने वाली गंध तीव्र हो सकती है।

वजाइनल इंफेक्शन

50 साल की उम्र के बाद महिलाओं को बहुत आसानी से वजाइनल इंफेक्शन हो जाती है। क्या आप जानती हैं कि ऐसा क्यों है? 50 साल की उम्र तक आते-आते महिला का मेनोपॉज हो चुका होता है। ऐसे में योनि को हैल्दी रखने वाले हार्मोन्स का स्तर कम हो जाता है, जिससे योनि में संक्रमण का खतरा बढ़ जाता है। यदि किसी को संक्रमण हो जाए तो 50 साल की उम्र के बाद योनि से आ रही गंध में बदलाव नोटिस हो सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *