महिलाओं को अपनी जीवनकाल में कई तरह की कठिनाइयों से गुजरना पड़ता है जिसमें से एक है पीसीओस की समस्या। PCOS एक ऐसी बीमारी है जो महिलाओं की ओवरी से जुड़ी होती है। इस स्थिति में शरीर में हार्मोन्स असंतुलित हो जाता है। पीसीओस से पीड़ित महिला को कई बार बच्चेदानी में गांठ बनने के साथ ही अन्य शारीरिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है। इस समस्या को हेल्दी लाइफस्टाइल मैंटेन करके भी नियंत्रित रखा जा सकता है। ऐसे में किशमिश और केसर का पानी पीना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस मेजिकल ड्रिंक को पीने के फायदों के बारे में।
क्या PCOS में किशमिश और केसर का पानी पीना फायदेमंद होगा
पीसीओस की समस्या में किशमिश और केसर का पानी पीना फायदेमंद रहेगा। इसे पीने से आपको काफी हद तक इस समस्या से आराम मिलेगा। इसे बनाने के लिए आपको किशमिश की 2-3 कलियां लेनी है और इसे एक गिलास में डालकर रख दें। इसके बाद 5-6 काले किशमिश लें और गिलास में डाल दें। अब इसमें पानी मिलाएं और रातभर के लिए रख दें। सुबह उठकर आपको यह पानी पी लें और किशमिश भी खाएं।

PCOS में किशमिश और केसर का पानी ऐसे करता है काम
एक्सपर्ट्स के मुताबिक पीसीओएस हार्मोनल इंबैलेंस से जुड़ी एक समस्या है। इस पानी को पीने से शरीर में हार्मोन्स का संतुलन ठीक होता है और शरीर ठीक ढंग से काम करता है। केसर में एंटी इंफ्लेमेटरी गुण और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो मेंस्ट्रुअल साइकिल और पीसीओएस की समस्या को मैनेज करने में मदद मिलती है। इसे पीने से पीसीओएस में होने वाला मूड स्विंग भी कम होता है।
खून होगा साफ
सुबह उठकर किशमिश और केसर का पानी पीने से शरीर में जमा टॉक्सिन्स निकलते हैं और खून साफ होता है। इससे मेंस्ट्रुअल साइकिल से जुड़ी समस्या कम होती है और ब्लड क्लॉटिंग से भी राहत मिलती है।

