अगर आपको भी एसी का टेंपरेचर 20 से नीचे रखने का शौक है तो ये खबर आपके लिए है। गर्मियों में अक्सर ऐसा होता है कि गर्मी के वजह से हम एसी का बहुत ज्यादा प्रयोग करते हैं। लेकिन आपको बता दें कि एसी के इस्तेमाल से आपकी सेहत पर बहुत बुरा असर पड़ता है। बहुत से लोग हैं जो एसी का टेंपरेचर 18 या 16 कर देते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में से एक है तो ये खबर जरूर पढ़ें और जानें इसके नुकसान।

20 से नीचे AC का Temperature रखने के नुकसान

एक्सपर्ट्स के अनुसार अगर एसी का टेंपरेचर छ: घंटे से ज्यादा 20 से नीचे रखा जाए तो कमरे में मौजूद इंसानों की स्किन की नमी कम हो जाती है। एसी का कम टेंपरेचर स्किन की नमी को सोखने की क्षमता रखता है। जिस वजह से स्किन से ऑयल निकलने लगता है और ये चेहरे पर झुर्रियां, मुंहासे और एक्ने की दिक्कत देता है।

इस वजह से कमरे में नमी खत्म हो जाती है और इंसान के नाक की नली के सूखने का खतरा बढ़ जाता है और म्यूकस भी ड्राई हो जाता है जिससे नाक में एलर्जी के रिस्क बढ़ जाते हैं। इससे आंखों की नमी भी कम होने लगती है और आपको ड्राई आंखों की समस्या हो सकती है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *