आंखें इंसान के शरीर का एक महत्वपूर्ण अंग है और हर किसी को प्यारी होती हैं। ये नहीं तो जिंदगी में अंधेरा छा जाएगा, इसलिए हमारा फर्ज बनता है कि हम इनका पूरा और सही तरीके से ख्याल रखें। बहुत से ऐसे लोग हैं जिनकी नजर कमजोर है या किसी वजह से उन्हें धुंधला नजर आने लगता है। ऐसे में आपको देखना चाहिए कि कौन सा खाना ऐसा खा रहे हैं, जिससे आपकी आंखों पर असर पड़ रहा है। और भी बहुत से कारण हो सकते हैं लेकिन भोजन एक अहम वस्तु है, तो चलिए जानते हैं।
Soft/Cold Drinks
इन चीजों में चीनी की मात्रा बहुत ज्यादा होती है। जैसे कि सोडा, एनर्जी ड्रिंक, मीठी चाय, नींबू पानी आदि। इनकी वजह से टाइप 2 मधुमेह और हृदय रोग का खतरा बढ़ जाता है। इनका ज्यादा सेवन करने से आपकी आंखों पर बुरा असर पड़ता है, इसलिए ध्यान रखें।
मछलियां
मछलियां खाना सेहत के लिए तो ठीक है, लेकिन आजकल बढ़ते पॉल्यूशन के चलते मछलियों में मरक्यूरी की मात्रा काफी देखी जा रही है तो इसलिए सतर्कता से ही सेवन करें। मरक्यूरी आंखों को नुकसान पहुंचाता है।
Regular/White Bread
सफेद ब्रेड में कार्बोहाइड्रेट पाया जाता है, इससे भरपूर चीजें क्रोनिक सूजन का कारण भी बनती हैं। पास्ता जैसी चीजों में भी कार्बोहाइड्रेट भरपूर मात्रा में होता है, इसलिए इनके सेवन से भी बचें।
Market Food
आजकल की लाइफस्टाइल के चलते लोग पैक्ड फूड्स खाना पसंद करते हैं, क्योंकि लोगों के पास इतना समय नहीं होता है कि वे अपने लिए कुछ हेल्दी बना पाए। पुराने समय में ताजे फल खाने का चलन ज्यादा था। आपको बता दें कि इनको प्रिजर्व करने के लिए इसमें भारी मात्रा में सोडियम का इस्तेमाल किया जाता है। सोडियम ब्लड प्रेशर बढ़ाता है और लॉन्ग टर्म में आंखों की रोशनी कम कर देता है।
