अगर आपकी इस गर्म मौसम में तबियत बिगड़ रही है, तो एक खाने की चीज आपको ठीक कर सकती है। दरअसल नेशनल लाइब्रेरी ऑफ़ मेडिसिन में पब्लिश एक आर्टिकल में ये कहा गया है कि हर घर में मसाले के रूप में यूज़ होने वाला अदरक कई तरह के हेल्थ इश्यूज में हेल्प है। वहीँ इसमें कहा गया है कि अदरक उलटी और बेचैनी को दूर करने का काम भी करता है।

बता दें अदरक औषधीय गुणों से भरपूर है, इसका सेवन करने से पाचन से लेकर बीपी, सर्दी, खांसी जैसी कई बीमारियों को कंट्रोल करने के साथ ही इन्हें दूर रखने में भी मदद मिलती है। इसका एक और फायदा भी है। अगर किसी को उल्टी हो या बेचैनी हो तो उस स्थिति में भी अदरक खाने पर काफी राहत मिल सकती है।

मोशन सिकनेस भी दूर करे

बता दें कई स्टडीज में सामने आया है कि अदरक से मोशन सिकनेस, प्रेग्नेंसी के दौरान होने वाली मॉर्निंग सिकनेस, कैंसर ट्रीटमेंट के कारण होने वाली सिकनेस और सर्जरी के कारण होने वाली उल्टी व बेचैनी को भी ये दूर करता है। इसका सेन सही से किया जाये तो ये सेहत को दुरुस्त रखता है।

अदरक कैसे असर करती है शरीर पर

अदरक में जिंजरोल नाम का बायॉऐक्टिव कंपोनेंट और शोगोल्स नाम का कंपाउंड मौजूद होता है। इस वजह से अदरक स्वाद में तीखा होता है। इसमें मेडिसिनल प्रॉपर्टीज के कारण पेट में होने वाली उथल-पुथल को शांत करता है और उल्टी की समस्या को दूर करने में सहायता मिलती है। इससे बल्ड-प्रेशर को भी नॉर्मल करने में मदद मिलती है, जिससे बेचैनी कम होती है।

सफर में उल्टी न हो उसके लिए अदरक और लौंग है बेहतर

अगर आप गर्मी में कई सफ़र पर जा रहे हैं तो आप अदरक के छोटे से भाग को काट लें और मुंह में रखकर चूसते रहें। चाहे तो आप इसे चबा भी सकते हैं। अदरक का जूस भी असरदार माना जाता है। इसका सेवन आप शहद के साथ भी कर सकते हैं। चाहे तो अदरक की चाय बनाकर पिएं या फिर पानी में अदरक को उबालकर सेवन करें। अदरक को लौंग के साथ भी लिया जा सकता है, इससे इसका असर और बढ़ जाता है।

कुछ बातों का ध्यान रखें

अदरक का हद से ज्यादा सेवन न करें

ज्यादा अदरक का इनटेक जलन, पीरियड्स में ज्यादा ब्लीडिंग, प्रेग्नेंसी में परेशानी, कोख में बच्चे को नुकसान दे सकता है।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *