गर्मी इतनी ज्यादा है हर कोई पानी को बार पीता है। लेकिन बहुत से लोग पानी की जगह सिंथेटिक सॉफ्ट ड्रिंक का सेवन करते हैं, जिससे उन्हें एनर्जी तो मिलती ही है साथ ही वे अपनी सेहत को ख़राब करने की दावत भी दे रहे हैं। जी हाँ भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (ICMR) और राष्ट्रीय पोषण संस्थान (NIN) ने कहा है कि सिंथेटिक सॉफ्ट ड्रिंक, पानी या ताजे फलों के मुकाबले अच्छा विकल्प नहीं हैं। उन्होंने लोगों की डाइट पर जारी लेटेस्ट गाइडलाइन में बताया है कि कार्बोनेटेड पेय पदार्थों में फॉस्फोरिक एसिड बहुत अधिक होता है जो दांतों के इनेमल को नुकसान पहुँचाने का काम करता है। इसके ज्यादा इस्तेमाल से भूख भी इफ़ेक्ट होती है, यानिकि कुछ भी खान की इच्छा नहीं होती है।
एथिल अल्कोहल से हाइपरटेंशन और स्ट्रोक का खतरा
गाइडलाइन में ये भी कहा गया है जो लोग अपनी डेली रूटीन में 30 मिलीलीटर एथिल अल्कोहल से अधिक का सेवन करते हैं, उनमे हाईपर टेंशन और स्ट्रोक पड़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसके अलावा एल्कोहल सीरम ट्राइग्लिसराइड के लेवल को बढ़ाने का काम भी करता है।
सिंथेटिक कोल्ड ड्रिंक से दूरी बना लें
आपको बता दें गर्मी के मौसम में सॉफ्ट ड्रिंक, पैकेज्ड नारियल पानी, मिक्स फ्रूट और कार्बोनेटेड पेय जैसे सिंथेटिक कोल्ड ड्रिंक पीने से बचना चाहिए। उनकी जगह पर आप छाछ, नारियल पानी, नींबू पानी आदि का सेवन कर सकते हैं।
भारतीय अपनी डाइट को बदलें
इस संबंध में नीति आयोग के सदस्य (स्वास्थ्य) डॉ वीके पॉल ने कहा कि पिछले कुछ दशकों में भारतीयों की आहार संबंधी आदतों में महत्वपूर्ण बदलाव आए हैं, जिससे Non-Communicable Disease के मामले बढ़ें हैं। जबकि Undernutrition की कुछ समस्याएं भी हमें परेशान कर रही हैं। डॉ. पॉल ने कहा, इन दिशानिर्देशों का उद्देश्य भारतीयों को अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने और सभी प्रकार के कुपोषण को रोकने और अपने लिए सही भोजन विकल्प चुनने में मदद करना है।
एक्सरसाइज के दौरान बढ़ाएं पानी का इन्टेक
वहीँ आईसीएमआर-एनआईएन के मुताबिक बहुत गर्म मौसम और फिजिकल एक्टिविटी करते समय शरीर को ज्यादा पानी की जरूरत होती है, क्योंकि शरीर में मौजूद पानी पसीने के माध्यम से काफी मात्रा में निकला जाता है। वहीँ इसके अलावा एक सामान्य स्वस्थ व्यक्ति को प्रतिदिन पेय पदार्थों सहित लगभग आठ गिलास (लगभग दो लीटर) पानी पीने की जरूरत होती है।
गर्मी के मौसम कौन सी ड्रिंक का सेवन सही
बता दें गर्मी के मौसम में नारियल पानी एक अच्छी हाइड्रेटिंग ड्रिंक है। इसमें कई खनिज होते हैं और कैलोरी भी कम होती है। हालांकि, हाइपरकेलेमिया (किडनी और हृदय रोगों में) से ग्रस्त रोगियों को नारियल पानी से बचना चाहिए।
दूध पी सकते हैं
दूध में कैल्शियम भरपूर मात्रा में होता है। लेकिन इसमें आयरन नहीं होता। दूध में मौजूद सभी मैक्रो और सूक्ष्म पोषक तत्व आसानी से पच और अब्सोर्ब हो जाते हैं। आईसीएमआर-एनआईएन अध्ययन में कहा गया है कि हमेशा उबले हुए दूध का ही यूज़ करना सही है। वहीँ पीने के लिए भी दूध को उबाल कर पियें काफी लाभ मिलता है।
किस ड्रिंक का सेवन करने से बचें
चाय और कॉफी में कैफीन भरपूर मात्रा में होता है। जो Central nervous system को एक्टिव करता है। वहीँ शारीरिक निर्भरता को प्रेरित करता है। इसलिए चाय और कॉफी पीने से बचें। इसके अलावा अल्कोहल का इस्तेमाल भी करने बचें।
