जालंधर के एन.एच.एस अस्पताल में 19 मई से शुरु हुआ जनरल एंड लैप्रोस्कोपिक सर्जरी कैंप 24 जून तक चलेगा। यह कैंप जनरल और लैप्रोस्कोपिक सर्जन डॉ. नरेंद्र पॉल जिनको 15 साल से ज्यादा का तजुर्बा है उनकी देखरेख में चल रहा है। अब तक 70 से ज्यादा मरीजों को परामर्श और परीक्षण का फायदा मिल चुका है। इस कैंप में 25 से ज्यादा मरीजों के ऑपरेशन की बुकिंग की जा रही है। यह कैंप उन्नत तकनीक के साथ किए जाने वाले दर्दरहित और जल्दी ठीक होने वाले इलाज उपलब्ध करवा रहा है।

मरीजों की करवाई जा रही है यह सर्जरी

वेरीकोज वेन्स जिसमें बिना चीरे वाला डे-केयर ऑपरेशन, पाइल्स, फिस्टुला, पाइलोनाइडल साइनस- लेजर सर्जरी द्वारा बिना रक्तस्नाव के इलाज, गॉल ब्लैडर स्टोन – आधुनिक लैप्रोस्कोपिक सर्जरी, हर्निया- बिना टांके की लैप्रोस्कोपिक प्रक्रिया, शीघ्र रिकवरी और न्यूनतम असुविधा। यह पहल एन.एच.एच अस्पताल की सस्ती और सुलभ सर्जिकल सेवा की प्रतिबद्धता को दर्शाती है जहां मरीजों को आधुनिक और भरोसेमंद इलाज सहानुभूति के साथ उपलब्ध करवाया जा रहा है।

यदि आप भी इसका फायदा उठाना चाहते हैं तो अपॉइंटमेंट और अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें एन.एच.एस अस्पताल जालंधर फोन नंबर- 01814633333, 01814707700

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *