आज के अनहेल्दी लाइफस्टाइल में हर कोई स्वस्थ रहना चाहता है लेकिन एक्सरसाइज की कमी, गलत खान-पान की आदतें लोगों को कई तरह की हेल्थ प्रॉब्लम्स का शिकार बना देती हैं। ऐसे में आज आपको योगाचार्य गोवर्धन दास जी के कुछ ऐसी अनमोल बातें बताते हैं जिन्हें सुनकर आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं। उनका कहना है कि बीमारी का जड़ एक ही है और वो है स्पाइन अगर स्पाइन ठीक है तो बीमारी खुद ही ठीक हो जाएगी।

पूरा वीडियो देखने के लिए क्लिक करें

डिस्क की प्रॉब्लम से कैसे पाएं राहत?

योगाचार्य का कहना है कि डिस्क कोई बीमारी नहीं है। इसमें हमारे L4.L5 मनके दाएं बाएं हो जाते हैं और उसका कारण है कि गलत पोश्चर से बैठना, जल्दी-जल्दी खाना, ज्यादा एसिड लेना। उनका कहना है अगर कोई चीज नहीं पचती तो उसका सीधा असर हमारी कमर पर पड़ता है। इसके अलावा लोग ज्यादा तनाव लेते हैं जिसके कारण रीड़ की हड्डी पर असर होता है ऐसे में इससे बचने के लिए धीरे-धीरे सिकाई करें, एक्सरसाइज करें।

घुटनों की समस्या से पाएं राहत

उनका कहना है कि काफ एरिया स्टीफ होता है तो घुटनों में दिक्कत आने लगती है। ऐसे में यदि आप घुटनों को नमक वाले पानी में डुबोएंगे तो आपको घुटनों की दिक्कत कम होगी। इसके अलावा अच्छे जूते पहनें। अपनी स्पाइन ठीक रखें।

सर्वाइकल कैसे करें ठीक?

सर्वाइकल को ठीक करने के लिए अच्छी डाइट होगी तो सर्वाइकल ठीक रहेगा। इसके अलावा सॉफ्ट गद्दी वाला तकिया लेने से भी काफी दिक्कत में आराम मिलेगा।

माइग्रेन से कैसे पाएं राहत

उनका कहना है कि जब दिमाग और सोच का आपस में कनेक्शन टूट गया तो उसको माइग्रेन कहते हैं। आज के 90% लोग इससे जूझ रहे हैं इसका कारण तनाव, कंप्यूटर जॉब है। यह तनाव लेने पर होता है। स्पीच करने से जैसे ऊं का उच्चारण करें, जोर से ताली बजाएं, जोर से बोलें।

बीपी की गोली से कैसे पाएं निजात?

जब बॉडी का टेंप्रेचर बढ़ता है तो पानी पिएं इससे यूरिन पास होगा और आपको दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा तनाव को कम करने के लिए आप कुछ बोलें।

नाभि की समस्या

नाभि शरीर का मुख्य हिस्सा है। ऐसे में धरण की दिक्कत तब होती है जब हम काफी देर तक भूख रहते हैं। उन्होंने कहा कि फास्टिंग अच्छी है लेकिन यदि पेट में दिक्कत है तो फास्टिंग न करें। जैसे ही आप थोड़ी देर भूखा रहेंगे तो कॉर्ड नीचे आ जाएगा। पेट का काम है पचाना जब आप इसे भूखा छोड़ेंगे तो गैस होगी। ऐसे में पेट को खाली न छोड़ें और पानी पिते रहें या कुछ खाते रहें।

क्या चाय-कॉफी ठीक है?

गर्म-गर्म काढ़ा पिएंगे तो दिक्कत होगी। गाढ़ी चाय पीने से दिक्कत होगी। इससे पाचन संबंधी दिक्कत होगी। स्ट्रांग चाय पीने से दिक्कत होगी।

ये है शुगर का मुख्य कारण

शुगर का मुख्य कारण है गर्म खाना खाना ठंडा पानी पीना। गर्म रोटी खाए और गर्म पानी पिएं। शुगर से बचने का एक तरीका है नॉर्मल टैंप्रेचर का खाना खाएं।

Gym Protein की क्या है सच्चाई

सारी सब्जियों का जूस निकालकर उसमें फाइबर खत्म करके उसमें कैमिकल मिलाकर वो प्रोटीन है। एक्स्ट्रा प्रोटीन लेने से मसल कमजोर होंगे, पाचन पर असर होगा। मसल्स को मजबूत बनाने के लिए साग, सब्जियां, हरी सब्जियां खाए, आलू, गाजर।

स्वस्थ रहने के लिए कौन से योग करने सही

हेल्दी रहने के लिए आपको अपने रुटीन में 1 घंटे में एक्सरसाइज करें। इससे आपके 23 घंटे फिट रहेंगे। शरीर के अंदर एक लीकेज पॉइंट है यदि आप उसको भरते रहेंगे तो शरीर रहेगा। जिम जाने की जगह आप पार्क में सैर करके भी फिट रह सकते हैं।

क्या हमें घी खाना चाहिए?

उनका कहना है कि घी खाने में दिक्कत नहीं है। आप घी और मक्खन खा सकते हैं। दूध, मक्खन, लस्सी की ताकत घी बढ़ाता है। उनका कहना है कि आप घी खाएं बस उसको अच्छे से पचा लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *