अस्थमा एक ऐसा गंभीर सांस से जुड़ा रोग है जिसके कारण रोगों को सांस लेने में कठिनाई होती है। अस्थमा रोगियों के वायुमार्ग ज्यादा सेंसिटिव होते हैं ऐसे में कई बार छोटी सी लापरवाही के कारण से भी वायु मार्ग में सूजन बढ़ सकती है। अस्थमा के मरीजों को सांस लेते समय खांसी, घरघराहट और सीने में जकड़न जैसी दिक्कतें हो सकती हैं। श्वसन रोग एक्सपर्ट्स की मानें तो अस्थमा से पीड़ित लोगों को इसके ट्रिगर से बचने के लिए लगातार सावधानी बरतें। हर साल अस्थमा से जुड़ी बीमारियों को लोगों को जागरुक करने के लिए 6 मई को विश्व अस्थमा दिवस मनाया जाता है।

सांस लेने में दिक्कत

अक्सर ऐसा होता है ज्यादा गर्मी या ज्यादा ठंड के मौसम में अस्थमा के मरीजों को सांस लेने में दिक्कत होती है। असल में अस्थमा के मरीजों को वायुमार्ग में सूजन होने के कारण वायु मार्ग पतली हो जाती है ऐसे में प्रतिकूल परिस्थितियों में लक्षण ट्रिगर भी हो सकती हैं। तो चलिए आपको बताते हैं इस आर्टिकल के जरिए कि आप अपना ध्यान कैसे रख सकते हैं।

धूल और प्रदूषण से बचें

अस्थमा के रोगियों को घर से बाहर निकलते समय खास ध्यान रखना चाहिए। यदि बाहर प्रदूषण का स्तर ज्यादा हो तो मास्क पहनना आपके लिए एक अच्छा और सुरक्षित ऑप्शन होगा। गर्मी के मौसम में तेज व्यायाम करने से बचें। इससे आपको सांस लेने में तकलीफ होगी। इसके अलावा ज्यादा देर तक बाहर रहने से भी परहेज करें। दोपहर में जब बहुत ज्यादा गर्मी हो तो घर से बाहर न निकलें। यदि संभव हो तो ठंडी और साफ जगहों पर ही रहें।

एलर्जी वाले कारकों से करें परहेज

अस्थमा के मरीजों को एलर्जी पैदा करने वाली चीजें परेशान कर सकती हैं। ऐसे में इससे बचने के लिए धूल, मिट्टी से दूर रहें। कुछ लोगों को जानवरों के बालों से भी एलर्जी होती है इसलिए इससे भी परहेज करें। अपना घर साफ रखें और धूल जमा न होने दें। यदि आपको सांस लेने में दिक्कत हो तो डॉक्टर के द्वारा दी गई इनहेलर आप इस्तेमाल कर सकते हैं। यदि इनहेलर से भी आराम न मिले तो बिना देरी किए हुए आप अच्छे डॉक्टर से मिलें। इस तरह आपकी परेशानी कम होगी।

डिहाइड्रेशन से करें बचाव

गर्मियों में डिहाइड्रेशन अस्थमा रोगियों के लिए खतरा बढ़ा सकती है। ऐसे में पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। इससे वायुमार्ग नम रहेगा और अस्थमा के लक्षण भी कम होंगे। आप दिन से 2.5 से 3 लीटर पानी पिएं। इसके अलावा डाइट में तरबूज, खीरा और नारियल पानी जैसे खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *