भिंडी एक ऐसी स्वादिष्ट सब्जी है जिसे काफी लोग पसंद करते हैं। यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसका पानी बनाकर पीने से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। खासकर जब इसमें थोड़ा सा शहद मिलाओ। यह ड्रिंक न सिर्फ कोलेस्ट्रॉल कम करेगा बल्कि यह पाचन ब्लड शुगर, वजन, इम्यूनिटी और किडनी को डिटॉक्स करने में भी मदद करता है।

भिंडी के पानी में मौजूद कई पोषक तत्व

इसमें फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कि पॉलीफेनॉल्स, फ्लेवोनॉयड्स, विटामिन-सी, विटामिन-ए, विटामिन-के पाया जाता है। वहीं शहद में एंटीबैक्टीरियल और डिटॉक्स गुण पाए जाते हैं जब ये दोनों मिलते हैं तो यह नैचुरल ड्रिंक बनती है और एक नैचुरल हेल्थ टॉनिक ऐसे में यह ड्रिंक पीना बेहद फायदेमंद रहेगा।

पाचन बनेगा मजबूत

इसमें मौजूद सॉल्यूबल फाइबर, म्यूसिलेज प्रोबायोटिक के तौर पर काम करते हैं। इससे गैस, कब्ज, एसिडिटी और पेट फूलना जैसी दिक्कतें दूर होगी। वहीं इसमें मौजूद शहद इसको और भी असरदार बनाएगा।

वजन घटाने में मिलेगी मदद

भिंडी में पाया जाने वाला फाइबर आपके पेट को ज्यादा दिनों तक भरा रखेगा। ऐसे में इसको खाने से आपको बार-बार खाने की इच्छा भी कम होगी। यह आपके शरीर में फैट जमा होने से रोकेगा। शहद से मीठा स्वात मिलेगा और इसमें अनहेल्दी कैलोरी नहीं पाई जाती जिससे वजन भी कंट्रोल में रहेगा।

इम्यूनिटी बनेगी मजबूत

भिंडी में विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट्स अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं। ऐसे में यह शरीर के प्राकृतिक रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाएंगे। वहीं शहद में एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं जो नैचुरल इम्यूनिटी बूस्टर होता है।

ब्लड शुगर रहेगी कंट्रोल

भिंडी में ऐसे कंपाउंड्स मौजूद होते हैं जो शरीर में शुगर के अवशोषण की गति धीमी करेंगे। ऐसे में इस पानी का सेवन करने से शरीर में ब्लड शुगर का लेवल तेजी से नहीं बढ़ेगा। वहीं यदि शहद का सेवन सीमित मात्रा में किया जाए तो डायबिटीज मरीजों के लिए बहुत ज्यादा फायदेमंद रहेगा।

कोलेस्ट्रॉल होगा कम

इसमें फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल मौजूद होता है जो शरीर को बाहर निकालने में मदद करेगा। साथ
भिंडी में मौजूद फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को शरीर से बाहर निकालने में मदद करता है। साथ ही यह पित्त उत्पादन को नियंत्रित कर कोलेस्ट्रॉल टूटने की प्रक्रिया को बेहतर करता है। शहद इसमें ब्लड प्रेशर और ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को घटाकर हार्ट हेल्थ सुधारता है।

किडनी और लिवर होगा डिटॉक्स

भिंडी में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो कि शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालेंगे। इससे किडनी और लिवर हेल्दी रहेगा। यह ड्रिंक डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है क्योंकि ये किडनी डैमेज से बचाव में मदद करेगी। शहद शरीर को साफ करने में भी ज्यादा असरदार माना जाता है।

इस तरह से करें तैयार

इस पानी को बनाने के लिए 2-3 ताजी भिंडी ले लें। फिर उनको अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काटें। अब रातभर में एक गिलास पानी में भिगोकर रख दें। अगली सुबह इस पानी को छानें और उसमें 1 छोटा चम्मच शहद मिलाकर खाली पेट पिएं। यह हेल्दी ड्रिंक आपके शरीर को डिटॉक्स करेगी, पाचन सुधारेगी और किडनी को स्वस्थ रखने में मदद करेगी।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *