कुछ लोग अपना दिन ग्रीन टी, कैमोमाइल टी जैसे हर्बल चाय से शुरु करते हैं लेकिन क्या आपने कभी केसर से बनी चाय पी है। केसर अपने चमकीले रंग, स्वाद और गुणों के लिए जाना जाता है। यह किसी भी व्यंजन के रंग-रुप को और भी खास बना सकता है। केसर ज्यादातर खीर, बिरयानी, कस्टर्ड और अन्य स्वादिष्ट मिठाईयों में इस्तेमाल होती है लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि केसर में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीइंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यह आपकी सेहत को कई तरह से फायदे पहुंचा सकती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए केसर की चाय पीने के फायदे बताते हैं। आइए जानते हैं।
पाचन बनेगा मजबूत
यह चाय पाचन के लिए बहुत अच्छी होती है। पाचन को तेज करने, सूजन और गैस को कम करने में भी मदद करेगी। इसमें एंटीइंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करेंगे। ऐसे में आप अपने दिन की शुरुआत केसर से बनी चाय के साथ कर सकते हैं।
नींद आएगी अच्छी
इससे बनी चाय आपकी स्लीप क्वालिटी अच्छी बनेगी। केसर में पाए जाने सैफ्रानल और क्रोसिन जैसे कंपाउंड्स शरीर और दिमाग को शांत करने में मदद करेंगे। इसे पीने से आपके अंदर तनाव का स्तर कम होगा और नींद में भी सुधार होगा।

मूड रहेगा ठीक
कई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि केसर की चाय आपकी मेंटल हेल्थ को बढ़ावा देगी। इसमें मूड को बेहतर बनाने वाले गुण मौजूद होते हैं। ऐसे में यह डिप्रेशन और चिंता के लक्षणों को कम करने में मदद करेगी। इसके अलावा कई शोधों से यह पता चला है कि केसर की चाय अवसाद के लक्षणों में भी सुधार कर सकती है। ऐसे में यदि आप उदास महसूस कर रहे हैं तो अपना मूड बेहतर बनाने के लिए यह चाय पी सकते हैं। जर्नल ऑफ एथनोफार्मकोलॉजी में प्रकाशित एक अध्ययन की मानें तो केसर एक एंटीडिप्रेसेंट दवाई के तौर पर भी काफी एक्टिव है। ऐसे में यह हल्के से मध्यम डिप्रेशन के लक्षणों पर काफी फायदेमंद साबित होगी। यह आपकी मेंटल हेल्थ भी सही रखेगी। यह तनाव और चिंता के लक्षणों को भी कम करेगी।
