ये तो सभी को पता है कि Viagra एक सेक्स टॉनिक की तरह है। इसका इस्तेमाल पुरुषों में Erectile Dysfunction के इलाज के लिए किया जाता है। आपको बता दें कि ये दवा ब्लड वेसल्स को रिलैक्स करके ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाती है और फिर यौन क्षमता में सुधार होता है। चलो ये तो ठीक है, लेकिन यहां सवाल ये उठता है कि क्या High Blood Pressure वाले मरीज वायग्रा का सेवन कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं।
Connection b/w Viagra and High blood pressure
जानकारी के अनुसार वायग्रा का केमिकल नाम सिल्डेनाफिल है। ये दवा ब्लड वेसल्स को फैलाने का काम करती है। फिर ब्लड फ्लो बढ़ता है और ब्लड प्रेशर कुछ हद तक कम हो सकता है। इसी वजह से ये दवा हाई ब्लड प्रेशर के मरीजों के लिए कुछ मामलों में सावधानी के साथ दी जा सकती है लेकिन हर किसी के लिए नहीं है।
इन मरीज़ों को हो सकता है खतरा
अगर Nitrates दवाएं ले रहे हैं, ये आमतौर पर हार्ट डिजीज में दी जाती हैं, तो वायग्रा लेना बहुत खतरनाक हो सकता है। इसे लेते हैं तो आपका ब्लड प्रेशर अचानक बहुत नीचे गिर सकता है, जो जानलेवा है। जिन्हें गंभीर कार्डियक कंडीशन, स्ट्रोक या हाल में हार्ट अटैक हुआ है तो डॉक्टर की सलाह के बिना वायग्रा बिल्कुल नहीं लेनी चाहिए।
किस तरह से है ये BP के मरीजों के लिए लाभदायक
जिन लोगों का ब्लड प्रेशर कंट्रोल में है और नाइट्रेट्स जैसी दवाएं नहीं ले रहे तो डॉक्टर की सलाह पर वायग्रा लेना सेफ हो सकता है। कुछ डॉक्टर मरीजों को कम डोज से शुरू करने की सलाह देते हैं और मॉनिटर भी करते हैं।
अपनाएं ये सावधानियां
वायग्रा को खाने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें, खुद से समझदार न बनें। दवा की इंटरैक्शन चेक कराएं, जो दवाएं आप पहले से ले रहे हैं, वे वायग्रा के साथ रिएक्ट कर सकती हैं। ब्लड प्रेशर की जांच करते रहें, क्योंकि वायग्रा लेने के बाद ब्लड प्रेशर गिर सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
