नीमा जालंधर की महिला डॉक्टरों द्वारा 77वें NIMA दिवस पर यानि 13 अप्रैल को अपने-अपने क्लीनिकों और अस्पतालों में निःशुल्क चिकित्सा और प्रसवपूर्व जांच (ये शिविर गर्भवती महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और सहायता प्रदान करने के लिए आयोजित किए जाते हैं) का आयोजन किया गया। इस बार नीमा दिवस एक नये अंदाज़ मे मनाया गया। पहले सभी इकट्ठे होकर लोक भलाई का कार्यक्रम आयोजित करते थे, हवन यज्ञ, रक्त दान और लंगर आदि, लेकिन इस बार लोगों की सेवा की गई।

Free स्वास्थ्य सुविधाएं

आपको बता दें कि ये कैंप इसलिए लगवाया गया ताकि लोगों को लाभ मिल सके और मरीज़ों को स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सके। फायदे की बात ये है कि इससे लोगों को लाभ तो पहुँचा ही पर साथ ही मरीजों ने भी पूरी तारीफ की। जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां भी प्रदान करवाई गईं।

नीमा अपने स्थापना दिवस पर शुरुआत से ही जिला स्तर, प्रदेश स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर कई प्रकार के कार्यक्रमों का आयोजन करती रहती है। ये कार्यक्रम डॉ. रीना कक्कड़, डॉ. वंदना यश, डॉ. आशिम सहगल के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *