हर कोई जानता है कि बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान का वेट पहले कितना ज्यादा था और वे बिल्कुल भी पतली नहीं थीं। अब उनकी ट्रांसफॉर्मेशन किसी इंस्पिरेशन से कम नहीं, क्योंकि इस एक्ट्रेस ने एक फिट और टोंड बॉडी हासिल करने के लिए शानदार तरीके से वजन कम किया है। उन्होंने पिंकविला के साथ एक पुराना इंटरव्यू किया, जिसमें उन्होंने बताया कि वो एक स्ट्रिक्ट “No Sugar, No Milk और No Carbs डाइट फॉलो करती हैं, लेकिन बात यहां आती है कि क्या आप इस तरीके को फॉलो कर सकते हैं? तो चलिए जानते हैं।

Sara Ali Khan की डाइट

Sumit Sharma जोकि डाइटीशियन और वेट लॉस एक्सपर्ट हैं, उन्होंने अपने 28 मार्च के इंस्टाग्राम पोस्ट में इस बात पर फोकस किया कि क्या ये डाइट काम करती है? और वहीं, इसे असरदार तरीके से इम्पलिमेंट करने का सबसे अच्छा तरीका क्या है। उन्होंने कैप्शन दिया कि वजन घटाना आसान है अगर आपको पता हो कि क्या खाना है और कब खाना है। वीडियो में वे बताते हैं कि दूध, चीनी, मैदा और गेहूं जैसे कुछ इंग्रेडिएंट्स को कट करने से वेट लॉस जर्नी काफी तेज हो सकती है।

उनका कहना है कि अगर आप लगातार बने रहे तो सिर्फ 2 महीनों में सारा अली खान जैसी फिट बॉडी पा सकते हैं और साथ ही उन्होंने एक सिंपल डाइट शेयर करी, जो आपको एक्सट्रा वजन कम करने में मदद कर सकती है।

Breakfast

वे बताते हैं कि आपको इस तरीके से दिन की शुरूआत करनी चाहिए। सुमित दिन की शुरुआत स्प्राउट्स, नारियल, ड्राई फ्रूट्स, ताजी सब्जियां और फलों के पौष्टिक मिश्रण से करने की सलाह देते हैं। आपको बता दें कि ये कॉम्बिनेशन फाइबर, हेल्दी फैट और जरूरी न्यूट्रिएंट्स देता है।

Lunch

दोपहर के भोजन के लिए वे बताते हैं कि दाल और चावल खाना सही रहता है। वे कहते हैं कि ये एक क्लासिक, प्रोटीन से भरपूर भोजन है, जिससे आपका डाइजेशन दुरुस्त रहेगा और भूख मिटाने में मदद मिलेगी।

Dinner

शाम के खाने की बात में वे कहते हैं कि हल्के लेकिन सेटिस्फाइंग मील को खाना चाहिए, जैसे कि बाजरे की रोटी के साथ सीजनल सब्जी। इससे आपके पेट को भी आराम मिलेगा।

Salad is compulsory

उन्होंने आखिर में बात करते हुए कहा कि दोपहर के भोजन और रात के खाने दोनों से पहले एक कटोरी सलाद जरूर लें। इसे खाने से डाइजेशन में मदद होती है, आप ज्यादा खाने से बचते हैं और साथ ही आपके भोजन में ज्यादा फाइबर एड होता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *