एक उम्र आ जाती है, जिसके बाद डबल चिन आना लाजमी है। ये ऐसा अक्सर वजन बढ़ने और चेहरे पर फैट जमा होने की वजह से हो जाता है। ये कई बार देखने में भी अच्छा नहीं लगता, इसलिए हर किसी की ख्वाहिश होती है कि चेहरे पर फैट जमा न हो या ये जल्दी से दूर हो जाए। आप तमाम कोशिशें कर रहे हैं लेकिन फिर भी फेस फैट दूर नहीं हो रहा तो ऐसे में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जिससे ये परेशानी दूर हो सकती है।

पाएं डबल चिन से छुटकारा

सहज कंठ भावासन

इसे करने के लिए चिन को बाएं कंधे की तरफ ले जाएं और धीरे-धूर सांस छोड़ते हुए इसे पीछे की तरफ घुमा लें। सांस छोड़ते हुए चिन को दाएं कंधे की तरफ घुमाएं और फिर आहिस्ता आहिस्ता छाती की तरफ ले जाएं। साथ ही गर्दन को करीब तीन बार क्लॉक वाइज और तीन बार एंटी क्लॉक वाइज घुमाएं। आप इसे रोजाना तीन बार कर सकते हैं।

आकाश मुद्रा

ये आसन बहुत ही आसान है करने में। इसे करते हैं तो आपकी जॉ को एक बेहतर शेप बेहतर मिलेगी और डबल चिन से भी छुटकारा मिलेगा। सबसे पहले इसे करने के लिए आराम से बैठ जाएं और धीरे-धीरे आसामान की तरफ देखना शुरू करें। इसके बाद होठों को ऐसा शेप दें कि आसमान को चूम रहे हों। इसे कम से कम आप पांच मिनट तक करें। रोजाना इसे करते हैं तो फेस का शेप बेहतर होगा।

सिंह मुद्रा

सिंह मुद्रा करते हैं तो आपके चेहरे की मांसपेशियां स्ट्रेच होती हैं और आपको आराम मिलता है। इसे करने के लिए अपनी जीभ को बाहर निकालें और पूरी कोशिश के साथ मुंह को जितना मुमकिन हो उतना फैला दें। आप इसे कम से कम आधे मिनट तक बरकरार रखें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *