बिहीर के लिट्टी-चोखा के बार में तो आपने सुना होगा। ये पूरे भारत में बहुत मशहूर है। इसके साथ बिहार और भी बहुत से फूड फेमस हैं और एक खास ड्रिंक भी बहुत पॉपुलर है। इसे वहां के लोग गर्मी के मौसम में बड़े पैमाने पर लेते हैं। इसका सेवन करते हैं तो शरीर ठंडा होता है, साथ ही इसे पीने के बहुत से हेल्थ फायदे भी हैं। आपको बता दें कि इसमें प्रोटीन की मात्रा काफी अच्छी होती है, जिससे बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी भी मिलती है और इस ड्रिंक का नाम है स्पाइसी चने की सत्तू।

चने का सत्तू

आपको बता दें कि बिहार के हर नुक्कड़ और चौराहे पर आपको चने का सत्तू मिल जाएगा। इसे चने को भून कर तैयार किया जाता है। इस ड्रिंक में प्रोटीन, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट्स और विटामिन B1, B2, और B6 सहित कई तरह के पौष्टिक तत्व पाए जाते हैं। इसका सेवन करते हैं तो गर्मी में शरीर ठंडा रहता ही है साथ ही पाचन भी बेहतर होता है।

इसके फायदे

जैसा कि आपको बताया गया है कि इसे पीने से बहुत से स्वास्थ्य फायदे मिलते हैं। आपको बता दें कि सत्तू का तासीर ठंडा होता है, जिससे शरीर ठंडा रहता है। इसे पीते हैं तो इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। इसमें मौजूद प्रोटीन और कार्बोहाइड्रेट्स शरीर से थकान को दूर करते हैं। इसका सेवन करते हैं तो कब्ज और गैस जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। सत्तू पीते हैं तो आपका पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिसके कारण बार-बार भूख नहीं लगती।

बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए एक गिलास ठंडा पानी लें। इसमें दो चम्मच सत्तू डालें। फिर प्याज, नींबू का रस, हल्का नमक और भुना हुआ जीरा डालें । सभी चीज़ें डालने के बाद इसे सही से मिला लें। लीजिए आपकी हेल्दी ड्रिंक तैयार है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *