हम प्रकृति के बहुत दयावान है। प्रकृति ने हमें कई औषधीय पौधे दिए हैं, स्वास्थ्य को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं और इन्हीं में से एक पौधा है पारिजात का, इसे हरसिंगार भी कहते हैं। पारिजात के पत्ते अपनी औषधीय गुणों के लिए प्राचीन काल से प्रसिद्ध हैं।

पारिजात के पत्तों की पहचान

आपके बता दें कि पारिजात का पौधा एक छोटा सा वृक्ष है और इनमें सफेद, नारंगी रंग के खूबसूरत फूल लगते हैं। आपने शायद देखा हो या नहीं पर इसके पत्ते थोड़े मोटे और हरे रंग के होते हैं। इसे धार्मिक और औषधीय दृष्टि से भी बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है।

पारिजात के पत्तों के स्वास्थ्य लाभ

बुखार का उपचार

अगर आपको बुखार है तो पारिजात के पत्ते बुखार को कम करने में बेहद प्रभावी हैं। आयुर्वेद में इनका इस्तेमाल मलेरिया और डेंगू जैसे बुखार के उपचार के लिए किया जाता है।

जोड़ों के दर्द से राहत

अगर पारिजात के पत्तों का सेवन किया जाए तो लाभदायक है। आपको बता दें कि इसका काढ़ा गठिया और अन्य जोड़ों के दर्द में राहत प्रदान करता है।

सर्दी-खांसी से राहत

अगर इन पत्तों का काढ़ा पीते हैं तो सर्दी, खांसी और गले के संक्रमण से राहत मिलती है। इसके सेवन से श्वसन तंत्र भी मजबूत होता है। पारिजात के पत्ते 18 रोगों से लड़ने में कामयाब है। जैसे कि बुखार, गठिया, मधुमेह, पाचन समस्याएं, त्वचा रोग, सर्दी-खांसी आदि।

पारिजात के पत्तों का सेवन करने का तरीका

काढ़ा

इसका सेवन करना चाहते हैं तो काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। इसका काढ़ा बनाने के लिए 10-12 पत्तों को पानी में उबालें और फिर इसे छानकर सुबह खाली पेट पीएं।

पेस्ट

काढ़े के अलावा आप इसको पीसकर पेस्ट बनाकर भी इस्तेमाल कर सकते हैं और फिर इसे प्रभावित स्थान पर लगाएं।

चाय

इन दोनों के अलावा आप इसके पत्तों को सुखाकर चूर्ण बनाकर, इसे चाय के रूप में भी यूज कर सकते हैं।

ध्यान रखने वाली बातें

वैसे इसका कोई नुकसान नहीं है पर गर्भवती महिलाएं और बच्चों को इसका सेवन करने से पहले चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए। ध्यान रखें कि आप इसे सीमित मात्रा में ही उपयोग कर रहे हैं, क्योंकि ज्यादा सेवन से दुष्प्रभाव हो सकते हैं। पारिजात के पत्ते शरीर को कई रोगों से बचाने और स्वस्थ रखने में मददगार हैं। इसका नियमित सेवन करते हैं तो अपने स्वास्थ्य को बेहतर बना सकते हैं। बस इसका यूज करते समय सही मात्रा और सही तरीके का ध्यान रखें, वहीं प्रकृति के इस उपहार का लाभ उठाकर स्वस्थ और खुशहाल जीवन जीएं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *