सभी को इस बात के बारे में पता है कि गर्मियों में त्वचा अक्सर रूखी हो जाती है। सूरज की तेज धूप और गर्म हवा के कारण त्वचा की नमी पूरी तरह से कम हो जाती है और फिर स्किन बेजान और खुरदुरी सी हो जाती है। फिर लोग अपनी स्किन को ठीक करने के लिए बहुत से काम करते हैं। तरह-तरह के उपाय अपनाते हैं तो ऐसे में कुछ काम आ जाते हैं और कुछ नहीं और कुछ लोग तो अपने चेहरे पर ऑयल भी लगाते हैं। लेकिल अगर इसे सही तरीके से नहीं लगाया जाए तो इसका नुकसान भी हो सकता है।

आपको बता दें कि चेहरे पर तेल लगाने से त्वचा में नमी बनी रहती है पर बहुत से लोग चेहरे पर तेल लगाने का सही तरीका नहीं जानते। इसलिए हम आपके लिए यहां जानकारी लाएं हैं किस तरह आप चेहरे पर तेल को सही तरीके से लगा सकते हैं।

ये गलतियां करने बचें

चेहरे पर कभी भी ज्यादा तेल नहीं लगाना चाहिए। जरूरत से ज्यादा लगाते हैं तो स्किन चिपचिपी हो सकती है। वहीं, रोमछिद्र भी बंद हो जाते हैं और फिर मुंहासों की समस्या हो सकती है। सबसे पहले अपने हाथों को सही तरीके से साफ करें ताकि त्वचा पर बैक्टीरिया न फैले।

सही तेल का चुनाव

हर किसी की त्वचा अलग-अलग तरह की होती है इसलिए हर प्रकार की त्वचा के लिए अलग-अलग तेल होते हैं। स्किन ऑयली है तो टी ट्री ऑयल लगा सकते हैं और अगर ड्राई है तो नारियल या बादाम का तेल बेहतर हो सकता है।

चेहरे पर तेल लगाने का सही तरीका?

सबसे पहले अपने चेहरे को धोकर हल्का गीला करें। इसके बाद तेल लगा सकते हैं। ज्यादा मात्रा में तेल न लगाएं। दो से तीन बूंद तेल की चेहरे पर लगाएं और फेस की सही से मसाज करें। अगर तेल को रात के समय सोने से पहले लगाते हैं तो ज्यादा फायदे मिल सकते हैं। ऐसा करने से चेहरे को सही पोषण मिलता है और चेहरा सुबह के समय ग्लो करता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *