लिपस्टिक महिलाओं की सबसे मनपसंद चीज़ है। बहुत सी महिलाएं बिना लिपस्टिक लगाए घर से बाहर नहीं निकलतीं, चाहे कॉलेज जाना हो, ऑफिस या फिर कोई खास फंक्शन। पर लिपस्टिक के ज्यादा इस्तेमाल से होंठों पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप भी रोजाना लिपस्टिक लगाते हैं तो इसके संभावित नुकसानों को जानना आपके लिए जरूरी है।

रूखापन और फटन

आपको तो पता ही होगा कि लिपस्टिक में कई प्रकार के केमिकल्स होते हैं, जो होंठों की प्राकृतिक नमी को छीन लेते हैं। लिपस्टिक की वजह से होंठ सूखने लगते हैं, फट जाते हैं और उनमें जलन भी हो सकती है। खासतौर पर मैट लिपस्टिक लगाने से।

नेचुरल कलर फीका पड़ना

रोजाना लिपस्टिक लगाते हैं तो होंठों का प्राकृतिक रंग धीरे-धीरे फीका पड़ने लगता है। लिपस्टिक में मौजूद केमिकल्स होंठों की त्वचा पर असर डालते हैं। ऐसे में चाहते हैं कि होंठों का प्राकृतिक रंग बना रहे तो लिपस्टिक का यूज कम करें।

एलर्जी

अब कुछ लिपस्टिक में ऐसे चीजं होती है जो संवेदनशील त्वचा पर एलर्जी का कारण बन जाती है। फिर इस वजह से होंठों पर लाल चकत्ते, खुजली या सूजन जैसी समस्याएं हो जाती हैं। इसलिए अगर आपको बार-बार होंठों से जुड़ी एलर्जी होती है, तो हो सकता है कि आपकी लिपस्टिक में दिक्कत हो और बदलकर किसी हर्बल या ऑर्गेनिक विकल्प को अपनाएं।

काले धब्बे

बहुत बार ऐसा होता है कि लिपस्टिक का ज्यादा यूज करने से होंठों पर काले धब्बे बनने लगते हैं और ये धब्बे होंठों की त्वचा को काला कर सकते हैं और समय के साथ इसे अस्वस्थ बना देते हैं।

केमिकल्स का शरीर में पहुंचना

जब भी हम लिपस्टिक लगाते हैं और कुछ खाते-पीते हैं तो उसकी कुछ मात्रा शरीर में भी चली जाती है। कुछ महिलाएं होती हैं जिन्हें अनजाने में होंठों को चाटने की आदत होती है और इस वजह से लिपस्टिक के हानिकारक केमिकल्स शरीर में प्रवेश कर सकते हैं।

दुष्प्रभावों से बचने के उपाय

लिपस्टिक का यूज करते रहना चाहती हैं और दुष्प्रभावों से भी बचना चाहती हैं, तो इन कुछ बातों का ध्यान रखें। आप हर्बल या ऑर्गेनिक लिपस्टिक चुन सकती हैं, जिनमें केमिकल्स कम हों। वहीं, होंठों की नमी बनाए रखने के लिए लिप बाम या नारियल तेल का यूज करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *