खराब खानपान और कम फिजिकल एक्टिविटी के चलते लोगों की लाइफस्टाइल आजकल काफी बदल गई है। ज्यादातर लोगों की आजकल तोंद निकल ही आई है। अगर मोटापा बढ़ता है तो एक तो वो दिखने में खराब लगता है और वहीं ज्यादा वजन होने से कंधे, गर्दन, पैर, कमर, पीठ तक में दर्द शुरू हो जाता है।
फिर लोग डाइटिंग शुरू कर देते हैं, लेकिन खाना छोड़ने से ही वेट लॉस नहीं होता। इसके लिए दिनचर्या में योग और एक्सरसाइज को भी शामिल करें। ऐसे में योग गुरु बाबा रामदेव ने एक शिविर के दौरान वजन कम करने के लिए कुछ योगासन करने की सलाह दी। अगर इन्हें रोजाना सुबह अपनाते हैं तो वजन कम करने में मदद मिल सकती है तो चलिए जानते हैं।
वज़न कम करने वाले योगासन
ताड़ासन
ताड़ासन करते हैं तो आपका मोटापा कम होता है। सबसे पहले सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद गहरी सांस लें और हाथों को अपने सिर के ऊपर उठाएं। कुछ देर इसी position में रहें फिर दोबारा नॉर्मल हो जाएं।
त्रिकोणासन
अगर आपके पेट और कमर के आसपास जिद्दी चर्बी है तो त्रिकोणासन लाभदायक हो सकता है। बाबा रामदेव का कहना है कि ये फैट बर्न करने में मदद करता है और साथ ही शरीर में रक्त संचार भी बढ़ता है।
तिर्यक ताड़ासन
ऐसे लोग जिनके कमर पर चर्बी की वजह से टायर से बन जाते हैं उन्हें यह आसन रोजाना सुबह करना चाहिए। इससे वेट लॉस होगा। सबसे पहले एक योगा मैट पर सीधे खड़े हो जाएं। इसके बाद पैरों के बीच दूरी बनाएं। फिर सांस अंदर खींचते हुए दोनों हाथों की उंगलियों को आपस में फंसाकर सिर के ऊपर उठाएं।
पादंगुष्ठासन
ऐसे लोग जो हिप्स पर चर्बी से परेशान हैं उन्हें कम करने के लिए ये लाभदायक है। सबसे पहले हाथ अपने शरीर की ओर रखें। फिर सांस को छोड़ते हुए धीरे-धीरे हिप्स के जोड़ों की मदद से नीचे झुके, याद रखें नीचे झुकते समय सांस छोड़नी है। इसके बाद दोनों पैरों को अंगूठे को अपनी हाथों की पहली उंगुलियों से पकड़ लें, उसके बाद सिर अपने पैरों के पास ले जाएं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
