अगर चेहरे पर मेकअप लगाएं तो वे कुछ समय के लिए बहुत खूबसूरत दिखेगा पर पूरी जिंदगी नहीं। मेकअप करते हैं तो आप बढ़ती उम्र को छिपा सकते हैं, लेकिन उम्र के असर को रोक नहीं। उम्र के असर को धीमा करने के लिए जरूरत होती है हेल्दी लाइफस्टाइल, खानपान और भरपूर नींद की। बुढ़ापा तो आना सभी को है, लेकिन इसे धीमा करने के लिए दिनचर्या में योग, एक्सरसाइज के साथ-साथ हेल्दी डाइट को शामिल करें।

इसलिए इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनका सेवन करके आप लंबे समय तक जवान दिख सकते हैं और साथ ही इन चीजों को सेलेब्स भी बुढ़ापा रोकने के लिए खाते हैं। वहीं, सेलिब्रिटी डाइटिशियन Ryan Fernando ने भी एक पॉडकास्ट में इसका जिक्र किया था।

पानी में डालकर पिएं ये चीजें

सबसे पहले सुबह खाली पेट सभी को गुनगुना पानी जरूर पीना चाहिए पर अकेला पानी पीते हैं तो काम नहीं चलेगा। ऐसे में रोजाना सुबह उठने के बाद खाली पेट पानी में कुछ चीजों को डालकर पीएं। जैसे कि अजवाइन का पानी, जीरा का पानी, सौंफ का पानी आदि। ऐसा करते हैं तो आपका पाचन दुरुस्त रहता है और साथ ही शरीर से सारे टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं।

सब्जियों का जूस

चाहते हैं कि उम्र थम जाए और बुढ़ापा धीरे-धीरे आए तो सुबह खाली पेट सब्जियों का जूस जरूर पीएं।आपको बता दें कि इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। साथ ही विटामिन्स और फाइबर भी। इसका सेवन करते हैं तो शरीर से टॉक्सिन तो बाहर निकलेंगे ही और वहीं स्किन भी ग्लो करने लगेगी।

भीगे हुए नट्स

अगर सुबह खाली पेट नट्स खाते हैं तो स्किन के लिए काफी हेल्दी है। जवान दिखना चाहते हैं तो सुबह उठने के बाद बादाम खाएं। आपको बता दें कि अखरोट और अंजीर में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3, साथ ही फैटी एसिड मौजूद है। प्रोटीन और हेल्दी फैट भी। इनका सेवन करते हैं तो झुर्रियां दूर होंगी और साथ ही बाल भी हेल्दी बनेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *