जब पीरियड्स समय से पहले या देरी से आते हैं या बिल्कुल भी नहीं आते तो ऐसे में ये स्थिति अनियमित पीरियड्स या असामान्य मासिक धर्म कहलाती है। इस समस्या से महिलाएं परेशान रहती हैं और कई बार इसके पीछे स्वास्थ्य संबंधी गंभीर कारण हो सकते हैं। इसलिए यहां हम आपको यहां कुछ ऐसे कारण बताएंगे जिसकी वजह से ये समस्या होती है।
Hormonal Imbalance
जब शरीर में एस्ट्रोजन और प्रोजेस्ट्रोन जैसे हार्मोन असंतुलित हो जाते हैं तो मासिक धर्म में अनियमितता आ सकती है। वहीं, थायराइड की समस्या भी हार्मोनल असंतुलन का कारण बन सकती है, फिर गड़बड़ी हो जाती है।
PCOS
PCOS तो एक सामान्य हार्मोनल विकार है, जो महिलाओं में मासिक धर्म में अनियमितता का प्रमुख कारण बनता है। ऐसे में अंडाशय में छोटी-छोटी गांठें बन जाती हैं, जिससे हार्मोनल असंतुलन और ओवुलेशन की समस्या पैदा हो जाती है। इससे पीरियड्स का आना काफी देर से होता है।
मोटापा
अगर ज्यादा वजन बढ़ता है या घटता है तो भी पीरियड्स प्रभावित हो सकते हैं। जिन महिलाओं का वजन बहुत ज्यादा होता है तो शरीर में एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ सकता है, फिर मासिक धर्म में अनियमितता आ जाती है। दूसरी तरफ बहुत कम वजन वाली महिलाओं के शरीर के लिए आवश्यक फैट की कमी हो सकती है, जिससे ओवुलेशन प्रभावित हो जाता है।
खून की कमी
अगर महिलाओं में खून की कमी है तो भी इसकी समस्या हो सकती है। अगर खून की कमी को ठीक करने के लिए तुरंत उपायों न किए गए तो पीरियड्स और ओवुलेशन में प्रॉब्लम होने लगती है।
हाई प्रोलैक्टिन
आपको बता दें कि प्रोलैक्टिन एक हार्मोन है जो स्तन में दूध के उत्पादन को कंट्रोल करता है। अगर प्रोलैक्टिन का स्तर सामान्य से ज्यादा होता है तो ये ओवुलेशन को प्रभावित कर सकता है। फिर पीरियड्स अनियमित हो सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
