केरल के मलप्पुरम जिले के वलंचेरी नगर पालिका क्षेत्र में 10 लोगों के HIV पॉजिटिव (HIV positive) होने की पुष्टि हुई है। ऐसा इसलिए क्योंकि इन सभी लोगों को एक ही सुई से इंजेक्शन लगाया गया था। आपको बता दें कि इन 10 लोगों में से तीन अलग-अलग राज्यों के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच की गई है पाया कि ये सभी नशीली दवाओं का इंजेक्शन लेते थे और एक ही इंजेक्शन की सिरिंज सभी को लगने के कारण ये संक्रमित हो गए। फिलहाल पुलिस द्वारा जांच जारी है।
शुरुआती जांच
स्वास्थ्य विभाग द्वारा जांच में पाया गया कि सभी HIV संक्रमित व्यक्ति नशे के आदी हैं और इनमें से एक व्यक्ति HIV से संक्रमित था। फिर उसी के द्वारा इस्तेमाल किए गए इंजेक्शन की सिरिंज को बाकी लोगों ने भी नशे के लिए इस्तेमाल किया। अभी के लिए सभी 10 संक्रमित लोगों को निगरानी में रखा गया है।
Positive report
जानकारी के अनुसार जनवरी 2025 में केरल एड्स नियंत्रण एसोसिएशन ने वलंचेरी नगर पालिका क्षेत्र में एक HIV मरीज की पुष्टि की, जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग द्वारा आगे जांच की गई तो पता चला कि संक्रमित व्यक्ति द्वारा इस्तेमाल की गई सिरिंज का बाकी नौ लोगों ने भी इस्तेमाल किया और सभी की रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
परिवार वालों की भी जांच जारी
वहीं, जिला चिकित्सा अधिकारी आर. रेणुका ने नशीली दवाओं का सेवन करने वालों में HIV संक्रमण बढ़ने के खतरे की चेतावनी दी है। आर. रेणुका का कहना है कि वलंचेरी में HIV से पीड़ित 10 लोग नशीली दवाओं का सेवन करते हैं और इस वजह से उनके परिवारों में भी संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ जाता है। जिस कारण अब स्वास्थ्य विभाग विशेष सावधानी बरत रहा है और संक्रमित परिवारों की भी जांच जारी है।
