पूरी दुनिया में तो डायबिटीज बढ़ रही है साथ ही भारत में भी इसने अपने पैर पसारे हुए हैं। लेकिन कुछ लोग ऐसे भी हैं जो शुगर को छोड़ने पर विचार कर रहे हैं, जिससे वे डायबिटीज के साथ-साथ बाकी बीमारियों से बचे रहें। ऐसे ही कॉमेडियन सुमुखी सुरेश ने 14 दिनों के लिए नो शुगर का चैलेंज लिया था। जिसका वीडियो भी इन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें सुमुखी ने अपने 14 दिनों के अनुभवों को सांझा किया है।

सुमुखी का विचार: चीनी है आपके एक्स की तरह

वे एक्स के हिसाब से उदाहरण देती हुईं बताती हैं कि जब आप पूरे दिन बिजी होते हैं तब पूराने एक्स की याद नहीं आती, लेकिन जैसे ही रात के 10 बजते हैं उसी की ही तरह आपको चीनी की भी याद आने लगती है तलब शुरू हो जाती है।

Sugar Cravings

इस 14 दिनों के नो शुगर चैलेंज के दौरान सुरेश ने माना कि अब उन्हें शुगर की क्रेविंग कम हो गई हैं और हर चीज का स्वाद चीनी की तरह नहीं है। वे बताती हैं कि चीनी को छोड़ने पर उन्हें हर एक चीज़ के स्वाद के बारे में पता चल रहा है। ऐसे में जब उनके नो शुगर का आखिरी दिन था को उन्होंने बताया कि दिनचर्या पहले से काफी बेहतर हो गई है। वह समय पर उठ रही हैं और समय पर एक्सरसाइज भी कर रही हैं।

शुगर छोड़ने का बॉडी पर असर

. विशेषज्ञ का कहना है कि अगर दो हफ्तों तक शुगर को छोड़ा जाए तो शरीर में कई तरह के हेल्थ फायदे होते हैं। शुगर लेवल स्थिर रहता है और चीनी छोड़ते हैं तो शुगर क्रेविंग भी कम होती है।

. एक्सपर्ट कहते हैं कि अगर लगातार शुगर छोड़ते हैं तो शरीर में एनर्जी बनी रहती है और मूड स्विंग भी नहीं होते। 14 दिनों तक चीनी नहीं खाते तो काफी फोकस महसूस करते हैं।

. वहीं अगर 14 दिनों तक शुगर का सेवन नहीं करते तो वजन तेजी से कम हो सकता है। आपको बता दें कि शुगर नहीं लेने से आपकी बॉडी वसा को तेजी से कम करती है और फिर पेट के आस पास की चर्बी कम हो जाती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *