बहुत से लोग अक्सर रात को नींद न आने की समस्या से परेशान रहते हैं। ऐसे में बहुत से लोग होते हैं जो देर रात सोते हैं और सुबह लेट जागते हैं, फिर उनका पूरा दिन काफी खराब गुजरता है। इसलिए बेहतर स्वास्थ्य के लिए समय पर सोना और जागना बहुत जरूरी होता है और ऐसे में अगर आप भी रात के समय नींद नहीं आने की समस्या से परेशान हैं तो आपके लिए एक खास काढ़ा लाया गया है, जिसको सोने से पहले पी सकते हैं। इसे पीते हैं तो रात के समय काफी बेहतर नींद आती है।

पान के पत्ते

रात में पान के पत्तों का काढ़ा बनाकर पी सकते हैं। पाने के पत्तों में एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जिससे तनाव कम होता है और नींद काफी बेहतर तरीके से आती है।

काढ़ा बनाने की सामग्री

पान के पत्ते का काढ़ा बनाने के लिए आपको चाहिए 3-4 ताजा पान का पत्ता, दो कप पानी, आधा चम्मच सौंफ, आधा चम्मच अजवाइन और एक चम्मच शहद।

पान के पत्तों का काढ़ा बनाने का तरीका

इसे बनाने के लिए सबसे पहले पान के पत्तों को सही से धोएं और छोटे-छोटे टुकड़ों में काटें। इसके बाद एक पैन में दो कप पानी लें और पान के पत्तों के सभी टुकड़ों को डाल दें। इसके बाद सौंफ और अजवाइन को भी डाल दें। इसके बाद इस मिश्रण को धीमी आंच पर कुछ दस मिनट तक उबालें और इसको आधा कर लें। उबालने के बाद इसे छानें। चाहें तो आप इसमें शहद मिलाकर भी पी सकते हैं। कोशिश करें कि इस काढ़े को सोने से कुछ आधे घंटे पहले पी लें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *