वैसे तो बाजार में आपको कई तरह के तेल मिल जाएंगे लेकिन इनमें ज्यादातर रंग मिलाए होते हैं और यह सुगंध से भरे होते हैं। ऐसे में इनका इस्तेमाल करने की जगह आप घर में बना तेल बनाकर झड़ते बालों की समस्या को कंट्रोल कर सकते हैं। इस तेल को बनाने के लिए आपको ज्यादा जड़ी-बूटियों की जरुरत नहीं पड़ेगी। सिर्फ 2 चीजों को मिलाकर आप हेयरफॉल कंट्रोल करने के लिए तेल बना सकते हैं। इसे बनाने के लिए आप कैस्टर ऑयल और अदरक का जूस चाहिए होगा। कैस्टर ऑयल आपके बालों के लिए कई तरह से फायदेमंद रहेगा। यह तेल आपके स्कैल्प को पोषण देगा इनका रुखापन दूर करेगा। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट्स गुण स्कैल्प को फ्री रेडिकल्स के कारण होने वाले नुकसान से भी बचाएंगे। तो चलिए आप इस तेल को कैसे बना सकते हैं।

इस तरह बनाएं तेल

. होममेड तेल बनाने के लिए पहले कैस्टर ऑयल हल्का गर्म कर लें।

. फिर इसमें थोड़ा सा अदरक का रस मिलाएं।

. अब मिश्रण को कुछ देर गैस पर रखें।

. तेल को अब सिर पर लगाकर मालिश करें।

. मालिश करने के बाद आधे घंटे से लेकर 1 घंटे तक इसे बालों में लगाकर रखने के बाद धो लें।

. हफ्ते में 2-3 दिन बार आप इस तेल को इस्तेमाल कर सकते हैं।

ये होममेड तेल भी आएंगे काम

नारियल तेल, करी पत्ता और मेथी दाना

इन तीनों चीजों से बना ते भी आप बालों में लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए आपको एक कप नारियल का तेल, 1 चम्मच मेथी दाना और मुट्ठीभर करी पत्ता की जरुरत पड़ेगी। इन सारी चीजों को एक बर्तन में डालकर पका लें। मिश्रण को अच्छी तरह से पकाकर सिर पर लगाएं। फिर 1 घंटे के बाद बाल धो लें। कुछ दिन इस तक इस तेल का इस्तेमाल करने से बालों को घना करने में मदद मिलेगी।

 

नारियल तेल और प्याज

कई तेल हैं ऐसे है जिन्हें आप बालों की ग्रोथ में इस्तेमाल कर सकते हैं। नारियल के तेल में प्याज काटकर डालें और फिर उबाल लें। इस तेल के साथ सिर पर मालिश करें। हफ्ते में 2-3 बार सिर पर लगा सकते हैं। तय समय के बाद सिर धो लें।

गुड़हल के फूल

इन फूलों से बना तेल भी सिर पर लगा सकते हैं। इसे बनाने के लिए गुड़हल के फूल, पत्ते और मेथी के दानों को नारियल तेल में डालकर पका लें। इस तेल को सिर की जड़ों से लेकर सिरों तक लगाकर रखें और फिर धो लें। हफ्ते में एक बार लगाने से आपके बाल मजबूत होंगे और लंबे भी नहीं होगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

 

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *