अंगूर काफी लोगों को पसंद होता है और ये एक ऐसा फल है, जिसे अक्सर सभी लोग बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं। इसमें एक तो एंटीऑक्सिडेंट गुण भरपूर मात्रा में होते हैं और वहीं विटामिन और खनिज भी। अंगूर कब्ज दूर करने में भी मदद करता है। वेब एमडी के अनुसार अंगूर में स्लीप हार्मोन मेलाटोनिन होता है और अगर इसे खाते हैं तो अच्छी नींद मिलती है।

ऐसे क्या आपने कभी सोचा है कि अगर आप मोनो डाइट लेते हुए तीन दिन सिर्फ अंगूर खाते हैं तो क्या होगा? इस मामले पर डिजिटल क्रिएटर चिन्थिया ब्रोमली का कहना है कि तीन दिन तक अंगूर की मोनो डाइट आपके शरीर के लिए परिवर्तनकारी साबित हो सकती है। ऐसा करते हैं तो शरीर में लसीका प्रवाह बढ़ सकता है और शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थ बाहर निकल जाते हैं। वेट लॉस में भी मदद मिलती है।

पोषक तत्व होते हैं अवशोषित

एक्सपर्टस का कहना है कि मोनो डाइट में 24 से 72 घंटों तक सिर्फ एक तरह के भोजन को डाइट में लिया जाता है। फिर इससे पाचन क्रिया सरल हो जाती है। वहीं, साथ ही शरीर को पोषक तत्वों को अवशोषित करने में मदद मिलती है, लेकिन कई बार इससे पेट फूलना, अपच या अन्य पाचन संबंधी समस्याएं हो सकती हैं।

शरीर में थकावट का अहसास

बेंगलुरु के एस्टर व्हाइटफील्ड अस्पताल की मुख्य क्लीनिकल डाइटीशियन का कहना है कि तीन दिन तक मोनो डाइट में अंगूर लेने से शरीर को हाइड्रेशन और डिटॉक्सिंग में मदद मिलती है। आपको बता दें कि अंगूर में एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन और प्राकृतिक शर्करा मौजूद होते हैं जो शरीर को ऊर्जा प्रदान करते हैं और पाचन में मदद करते हैं, वहीं इस प्रक्रिया में कुछ खनीज की शरीर में कमी हो जाती है और शरीर थक जाता है।

किसके लिए खराब है तीन दिन की Grapes Mono Diet

एक्सपर्ट के मुताबिक तीन दिन की मोनो डाइट मधुमेह रोगियों को नहीं करना चाहिए। अगर मधुमेह रोगी ऐसा करते हैं तो इससे रक्त शर्करा के स्तर में असंतुलन पैदा हो सकता है। वहीं, केवल अंगूर खाते हैं तो पाचन संबंधी परेशानियां, पेट फूलना या दस्त हो सकती है।

Mono Diet

मोनो डाइट वे डाइट है जिस दौरान किसी एक तरह के खाने को एक निश्चित समय के लिए खाया जाता है और वजन घटाने के लिए बहुत सारे लोग इसका सहारा लेते हैं। इस डाइट में दिनभर के मील में लोग सिर्फ एक ही तरह का खाना खाते हैं। उदाहरण के लिए अगर आपने मोनो डाइट के लिए गोभी को चुनी है तो ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर में इससे बनी चीजें ही खानी होंगी।

वेट लॉस के लिए फायदेमंद?

बहुत से लोग हैं जो अपना वजन तेजी से घटाना चाहते हैं और फिर लोग मोनो डाइट का सहारा लेते हैं। इसका सेवन करते हैं तो बॉडी कम कैलोरी इंटेक करती है, जिससे वजन घटाना आसान हो जाता है। वहीं, बॉडी डिटॉक्स हो जाती है। मोनो डाइट में जब हम एक ही तरह का खाना खाते हैं तो खाना जल्दी पच जाता है। अगर ये डाइट फॉलो करते हैं तो शरीर में एनर्जी लेवल बढ़ता है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *