अब तो पूरे देश में ही रंगों का त्योहार उत्साह के साथ मनाया जाता है। लोगों ने दिनभर जमकर होली खेली और कहीं नाचते-गाते तो रंग में सराबोर होकर लोग झूमने लग जाते हैं। दोपहर के बाद लोगों को खूब जमकर होली खेलते देखा होगा आपने। ऐसे में शाम को होली का जश्न खत्म हुआ तो अधिकतर लोगों को थकान भी महसूस हुई होगी।
क्योंकि पूरा दिन मस्ती करने, बहुत दौड़-भाग करने, पानी से खेलने, नाचने और शारीरिक गतिविधियां करने से शरीर की बहुत सारी एनर्जी खत्म हो जाती है। ऐसे में अगर आपको भी होली खेलने के बाद थकान महसूस हो रही है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है, आपके लिए हम कुछ ऐसे टिप्स लेकर आए हैं, जिनकी मदद सेहोली की थकान को बड़ी आसानी से कम किया जा सकता है तो चलिए जानते हैं।
एनर्जी को बढ़ाने के लिए करें इन चीज़ों का सेवन
शरीर में एनर्जी नहीं और दुबारा लाना चाहते हैं तो पौष्टिक चीजों का सेवन करें। जिसके लिए फलों का जूस, नारियल पानी, गन्ने का जूस, मौसमी का जूस अच्छा विकल्प है। जब होली खेल लें तो उसके बाद खूब पानी पिएं ताकि शरीर में पानी की कमी न हो, आप चाय-कॉफी भी ले सकते हैं, क्योंकि इनमें कैफीन की मात्रा है जो शरीर को तेजी से ऊर्जा प्रदान करने के साथ थकान को मिटाने में मदद करेगी। ऐसे में अगर आप छाछ, नींबू पानी पीते हैं तो शरीर के इलेक्ट्रोलाइट्स कमी पूरी होती है। साथ ही आप ग्रीन टी, अदरक-नींबू की चाय या हल्दी वाला दूध भी पी सकते हैं।
खाने की चीज़ें
ऊपर आपको थकान दूर करने के लिए पीने वाली चीजों के बारे में बताया और यहां आपको खाने की चीजों रे बारे में बताया जाएगा। थकान को दूर करने के लिए तरबूज, केला, सेब या संतरे जैसे फलों का सेवन कर लें। शाम को खाने में पालक, ब्रोकोली और चुकंदर जैसी सब्जियां खाएं, क्योंकि उनमें विटामिन सी, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट उच्च मात्रा में मोजूद होते हैं और इनके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है। वहीं, प्रोबायोटिक्स से भरपूर दही और केला, ड्राई फ्रूट्स खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलेगी और नट्स, दालें और अखरोट का भी सेवन कर सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
