बहुत बार ऐसा होता है कि सुबह स्कूल या ऑफिस जाने के लिए जल्दी निकलते समय लोग घरों में ब्रेड खा लेते हैं, क्योंकि ये बनानी आसान होती है। अब कुछ लोगों को इसे नॉर्मल खाना पसंद है तो कुछ लोगों को टोस्ट करके। ऐसे में कुछ को ब्रेड पर बटर लगाकर खाते हैं तो कुछ घी में सेंक कर। लेकिन आपको ब्रेड खाने का सही तरीका नहीं पता होगा। इसलिए आपको यहां बताया जाएगा कि किस तरह से ब्रेड खाने पर ये जल्दी पच सकती है और शरीर में ब्लड शुगर की मात्रा भी प्रभावित नहीं होगी।
ब्रेड खाना का सही तरीका
इस बात पर नीपा आशाराम ने बताया कि ब्रेड खाने का सबसे अच्छा तरीका है ब्रेड को टोस्ट करके खाना। इससे रक्त शर्करा या ग्लूकोज स्पाइक की 25 फीसदी से भी ज्यादा कमी होती है। उनका कहना है कि जब ब्रेड को टोस्ट करते हैं, तो एक केमिकल रिएक्शन होता है और फिर इसके जरिए कार्बोहाइड्रेट टूट जाते हैं। इस वजह से ब्रेड को पचाना बहुत आसान हो जाता है। कम कैलोरी मिलती है और साथ ही ब्लड में ग्लूकोज बहुत धीरे-धीरे पहुंचता है।
ब्लड शुगर रहता है नियंत्रित
न्यूट्रिशनिस्ट अपेक्षा चंदुरकर जो कि Balanced Bite की संस्थापिका है उनके अनुसार ब्रेड को टोस्ट करने से कैलोरी में बहुत ज्यादा भी बदलाव नहीं आता। टोस्टेड ब्रेड या नॉर्मल ब्रेड का सेवन पूरी तरह से व्यक्ति की स्वास्थ्य स्थिति और पसंद पर निर्भर करता है। आपको बता दें कि टोस्टेड ब्रेड में ग्लाइसेमिक इंडेक्स (GI) कम होता है। यह सादे ब्रेड की तुलना में ब्लड शुगर के लेवल को नियंत्रित रखने में मदद कर सकता है।
फायदे
ऐसे में अगर अपने ब्लड शुगर को कंट्रोल करना चाहते हैं तो हेल्थ कोच नीपा आशाराम ने बताया कि ब्रेड खाने से पहले इसे फ्रीजर में रख दें, फिर अगले दिन टोस्ट करके खाएं। ऐसा करते हैं तो ब्लड शुगर को 40% तक कम किया जा सकता है, क्योंकि जब ब्रेड को फ्रीज और फिर टोस्ट किया जाता है, तो ये सेहत के लिए फायदेमंद हो सकता है। आपको बता दें कि ब्रेड में ‘रेसिस्टेंट स्टार्च’ बनने लगता है और ये स्टार्च गट बैक्टीरिया यानी आंतों के अच्छे बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
