हमारे शरीर की त्वचा पर कई तरह की समस्याएं आ सकती हैं, जैसे दाने, झुर्रियां, खुजली और रुखापन। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि स्किन प्रॉब्लम्स सिर्फ मेडिकल कारणों या प्रदूषण के कारण नहीं होतीं, बल्कि ज्योतिष के अनुसार कुछ ग्रहों के खराब होने से भी त्वचा संबंधित समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुछ ग्रह हमारे चेहरे और त्वचा पर प्रभाव डालते हैं, जिससे समस्याएं होती हैं। आइए जानते हैं उन ग्रहों के बारे में और कैसे आप इनसे निजात पा सकते हैं।
कौन सा ग्रह खराब होने पर होती है स्किन प्रॉब्लम?
बुध ग्रह
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुध ग्रह को त्वचा का कारक माना जाता है। अगर किसी का बुध खराब हो जाता है, तो इसका सीधा प्रभाव उसकी त्वचा पर पड़ता है। बुध ग्रह के खराब होने से चेहरे पर दाने, खुजली, एग्जीमा जैसी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। इसके अलावा, समय से पहले झुर्रियां पड़ना और स्किन का रुखा और बेजान होना भी इसके लक्षण होते हैं।
बुध ग्रह से निजात पाने के उपाय
लाइट कलर के कपड़े पहनें
बुध ग्रह को शांत करने के लिए बुधवार के दिन हरे रंग के कपड़े पहनने से लाभ होता है।
बुध मन्त्र का जाप करें
बुधवार के दिन यह मन्त्र “ॐ प्रियङ्गुलिकाश्यामं रूपेणाप्रतिमं बुधम्। सौम्यं सौम्यगुणोपेतं तं बुधं प्रणमाम्यहम्।” का जाप करें।
हरी सब्जियों का सेवन करें
बुध ग्रह को शांत करने के लिए हरी सब्जियां खाएं, जैसे पालक, हरे रंग की दालें आदि।
नीम के पत्तों से स्नान
अगर आपकी त्वचा पर समस्या हो तो नीम के पत्तों को उबालकर उस पानी से स्नान करें। इससे त्वचा की समस्याएं कम हो सकती हैं।
सूर्य ग्रह और स्किन प्रॉब्लम
विज्ञान और ज्योतिष दोनों ही दृष्टिकोण से सूर्य ग्रह का त्वचा पर गहरा प्रभाव होता है। सूर्य त्वचा के मेलानिन स्तर को नियंत्रित करता है, जिससे हमारी त्वचा की रंगत बनी रहती है। अगर सूर्य ग्रह खराब हो, तो त्वचा समय से पहले डल और डैमेज हो सकती है। साथ ही, अगर त्वचा पर लाल रंग के चकते पड़ने लगें, तो यह सूर्य ग्रह के खराब होने का संकेत हो सकता है।
सूर्य ग्रह से निजात पाने के उपाय
सूर्य देव को जल अर्पित करें
अगर सूर्य ग्रह खराब है तो सुबह के समय स्नान के बाद तांबे के लोटे से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
तांबे के बर्तन में पानी रखें
रात को तांबे के बर्तन में पानी भरकर रखें और सुबह खाली पेट उस पानी का सेवन करें।
तांबे का छल्ला पहनें
अनामिका उंगली में तांबे का छल्ला धारण करें, इससे सूर्य ग्रह की स्थिति ठीक हो सकती है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
