बिजी लाइफस्टाइल, गलत खान-पान और ज्यादा तनाव में रहने का सबसे ज्यादा असर दिल पर ही होता है। इसके कारण गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ता है। ऐसे में दिल को हेल्दी रखना बहुत जरुरी है और इसके लिए कुछ बुरी और खराब आदतों को छोड़ देना चाहिए। इससे आप बीमारियों से भी बचें रहेंगे और आपका शरीर भी स्वस्थ रहेगा। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं ऐसी कौन सी आदतें आपको छोड़नी चाहिए ताकि आपका दिल स्वस्थ रहे।
दिल के लिए बुरी हैं ये आदतें
दिल को स्वस्थ रखने के लिए अच्छा लाइफस्टाइल अपनाना चाहिए। हार्ट को यदि बुढ़ापे तक आप हेल्दी रखना चाहते हैं तो कुछ आदतें आज ही छोड़ दें। इससे आपकी ओवरऑल हेल्थ भी अच्छी रहेगी और आपका दिल भी।

नींद पूरी न होना
यदि आप पूरी नींद नहीं लेते तो यह भी बुरी आदत है। इससे आपके दिल पर बुरा असर होगा। पूरी नींद न लेने के कारण दिल को रिकवरी करने के समय नहीं मिलता। इसके कारण दिल की नसों पर भी प्रेशर पड़ता है। ऐसे में दिल संबंधी गंभीर बीमारियों का खतरा भी बढ़ेगा।
स्मोकिंग से बनाएं दूरी
बहुत ज्यादा पॉल्यूशन और अनहेल्दी पर्यावरण होने के कारण भी दिल संबंधी बीमारियों का खतरा रहता है। इसके अलावा ज्यादा स्मोकिंग करने से भी हार्ट अटैक और हार्ट की नसों में ब्लॉकेज का खतरा रहता है। ऐसे में स्मोकिंग करने से परहेज करें। पॉल्यूशन से अपना बचाव करने के लिए आप एयर प्यूरीफायर इस्तेमाल कर सकते हैं।
फिजिकल एक्टिविटी से परहेज करना
काम की भागदौड़ और ज्यादा काम के कारण लोग एक्सरसाइज नहीं करते। इससे भी दिल पर बुरा असर होता है। यदि आप एक्सरसाइज नहीं करते हैं तो मोटापा और हाई कोलेस्ट्रॉल की समस्या रहेगी। इसका सीधा असर आपके हार्ट पर होगा। इससे हार्ट अटैक का खतरा भी होगा।
तनाव लेना
दिल संबंधी बीमारियों का सबसे बड़ा कारण तनाव है। इसके कारण आपके दिल की नसों पर असर होता है जिससे धीरे-धीरे दिल को नुकसान होता है। ज्यादा स्ट्रेस लेने से हाई ब्लड प्रेशर और अन्य समस्याओं का खतरा भी बढ़ता है।

अनहेल्दी डाइट
अनहेल्दी फैट्स से युक्त और जंक फूड ज्यादा खाना भी दिल के लिए खतरनाक होगा। इससे आपके दिल में ब्लॉकेज, हार्ट अटैक और हार्ट की बीमारियों का खतरा बढ़ेगा।
इस तरह रखें दिल को हेल्दी
दिल को हेल्दी रखने के लिए आप रुटीन में एक्सरसाइज करें। पूरी नींद लें, तनाव को कम करने के लिए आप योग और मेडिटेशन कर सकते हैं। इसके अलावा हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लें। स्मोकिंग और अल्कोहल से परहेज करें। पॉल्यूशन से अपना बचाव करने के लिए आप प्यूरीफायर इस्तेमाल कर सकते हैं इससे आपके दिल को हेल्दी रखने में मदद मिलेगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
