चाहे युवा हों या उम्रदराज लोग, सभी में पेट की बढ़ती चर्बी एक आम समस्या हो गई है। बेली फैट से एक तो हेल्थ खराब होती है और साथ ही बीमार होने का भी खतरा रहता है। आपको बता दें कि पेट पर चर्बी जमा होने का मुख्य कारण गलत खानपान और शारीरिक गतिविधियों की कमी है। साथ ही बढ़ता तनाव और खराब जीवनशैली भी। जंक फूड का सेवन भी पेट पर चर्बी जमा देता है।

पेट की चर्बी के लिए एक्सरसाइज

पेट की चर्बी को कम करना चाहते हैं तो प्लैंक एक्सरसाइज करें। इससे आपकी कोर मसल्स मजबूत होंगी और पेट की मांसपेशियां टाइट। इसे करते हैं तो मेटाबॉलिज्म तेज होगा और फिर फैट लॉस में काफी तेजी आएगी। अगर आप सही तरीके से प्लैंक करते हैं तो रीढ़ की हड्डी और पेट के करीब की मसल्स मजबूत होंगी।

Plank

इसे करने के लिए सबसे पहले एक समतल जगह पर योगा मैट बिछाएं। इसके बाद पेट के बल लेट जाएं। लेटने के बाद कोहनियों को कंधों के ठीक नीचे रखें और फिर शरीर को जमीन से ऊपर उठाकर, शरीर को कोहनियों और पैरों के पंजों पर संतुलित करें। ऐसा करे समय पेट की मांसपेशियों को टाइट रखें और सांस लेते रहें। शुरुआत में इस पोजीशन में 20 से 30 सेकंड तक होल्ड करें, फिर इसके बाद धीरे-धीरे एक से दो मिनट तक बढ़ा दें।

बेली फैट घटाने के दूसरे तरीके

बेली फैट कम करने के लिए प्लैंक पर ही निर्भर न रहें। बल्कि इसके अलावा अपनी डाइट पर ध्यान दें और जंक फूड से दूरी बनाएं। खाने में हेल्दी फूड को शामिल करें और शुगर और प्रोसेस्ड फूड से बचें। अपने लाइफस्टाइल में भी बदलाव करें।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *