जल्द ही रंगों का त्योहार आने वाला है। इस साल 14 मार्च को होली मनाई जा रही है। बिना पकवान के तो कोई भी त्योहार अधूरा होता है और होली पर घरों में पकवान न बने, ऐसा हो ही नहीं सकता। ऐसे में खुशी के मौके पर लोग झूमना, नाचना और गाना पसंद करते हैं। और वहीं कुछ नशा और ज्यादा बढ़ाने के लिए ठंडाई भांग मिला देते हैं और कई जगहों पर होली पर भांग का सेवन परंपरा का हिस्सा माना जाता है। ऐसे में अगर आपको भी भांग का नशा हो जाता है तो इन चीज़ों का इस्तेमाल करें।
इस मामले पर फैट टू स्लिम की डायरेक्टर और न्यूट्रिशनिस्ट एंड डाइटीशियन शिखा अग्रवाल शर्मा बताती हैं कि ने होली के मौके पर हो या फिर कभी भी शराब या भांग का सेवन हर तरह से सेहत को नुकसान पहुंचाता है। इसलिए हेल्दी और फिट रहने के लिए भांग या शराब के सेवन से दूरी रखनी चाहिए।
भांग का सही समय
कुछ लोग होते हैं जो भांग को भगवान शिव का प्रसाद समझकर गटक जाते हैं। ऐसे में अगर भांग का असर ज्यादा हो जाए तो उतारना भी मुश्किल हो जाता है। इसलिए अगर भांग का सेवन सही समय और सीमित मात्रा में किया जाए तो सही रहता है और दोपहर में भांग का सेवन करना बेहतर समझा जाता है। अगर आप खाली पेट भांग का नशा करते हैं तो नशा ज्यादा चढ़ता है, इसलिए हल्का नाश्ता करने के बाद लें ही इसका सेवन करें। और ऐसे में अगर भांग को सुबह के समय पर लिया जाए तो पूरा दिन सुस्ती वाला रहता है, और दोपहर में लेने से शरीर को इसे पचाने का समय मिल जाता है।
ये चीज़ें उतारेंगी भांग का नशा जल्दी
भांग का नशा ज्यादा नहीं हो इसलिए खट्टी चीजों का सेवन करें। भांग को नींबू पानी या खट्टे फल के साथ लेने पर ज्यादा नशा नहीं चढ़ता। नींबू या संतरा खाने से भी नशा जल्दी उतर जाता है।
दही और छाछ
खट्टी चीज़ों के अलावा भांग के असर को कम करने में दही या छाछ भी बहुत असरदार हो सकती है। दही और छाछ से भांग का नशा कम होता है और साथ ही शरीर को ठंडक भी मिलती है।
शहद और तुलसी
इन चीज़ों के अलावा एक चम्मच शहद में तुलसी के पत्ते मिलाकर खाने से भी नशे का असर कम हो जाता है। इसलिए अगर आपको भांग या शराब का नशा हो जाए तो शहद और तुलसी का सेवन कर सकते हैं।
गुनगुना पानी और अदरक की चाय
आपको लग सकता है कि गुनगुना पानी कैसे नशा उतारेगा पर ये काफी लाभदायक है। गुनगुना पानी या अदरक की चाय भी नशा कम करने में मददगार है। इससे शरीर डिटॉक्स होता है, जिससे शरीर के अंदर जमा टॉक्सिन बाहर निकल जाता है और नशा भी कम हो जाता है।
गुड़ और काली मिर्च
भांग के नशे को कम करने के लिए आप गुड़ और काली मिर्च का भी सेवन कर सकते हैं। ये दोनों चीजें मिलाकर खाने से नशा जल्दी कम हो सकता है।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
