चाहते हैं कि आपकी स्किन हमेशा ग्लोइंग और चमकदार रहे तो इसके लिए एक्सपर्ट्स स्किन केयर को बेहद जरूरी बताते हैं। स्किन केयर करना है तो स्किन टाइप का पता होना जरूरी है। अपने स्किन टाइप के हिसाब से ही अपनी त्वचा के लिए कोई प्रोडक्ट चुनें। ऐसे में अगर आपको अपनी स्किन टाइप के बारे में नहीं पता तो आपको त्वचा से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

एक्सपर्ट का कहना

इस मामले पर डर्मेटोलॉजिस्ट जयश्री शरद बताती हैं कि एक आसान से टेस्ट की मदद से आप अपने स्किन टाइप का पता लगा सकते हैं और फिर उसके मुताबिक, त्वचा का ख्याल रख सकते हैं।

Test

वे बताती हैं कि सुबह उठने के बाद पानी से मुंह धोएं और उसके एक घंटे बाद तक चेहरे पर कुछ भी न लगाएं। तय समय के बाद एक साफ टिशू पेपर लें और इसे चेहरे पर रखकर हलका दबाएं। डॉ. शरद कहती हैं कि ऐसा करने पर अगर टिशू पेपर पर ज्यादा ऑयल दिखे तो समझ जाएं कि स्किन ऑयली है। लेकिन अगर सिर्फ टी-जोन यानि माथा, नाक और ठुड्डी पर ऑयल दिखे, तो कॉम्बिनेशन टाइप की स्किन है।

इसके अलावा अगर टिशू पर डेड स्किन जैसा कुछ नजर आए तो आपकी स्किन ड्राई है। साथ ही वे बताती हैं कि अगर स्किन पर जल्दी एक्ने हो जाते हैं तो आपकी स्किन एक्ने प्रॉन हो सकती है। ऐसे में इस एक आसान टेस्ट की मदद से आप बिना किसी महंगे स्किन एनालिसिस के अपने स्किन टाइप को पहचान सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *