व्यस्त लाइफस्टाइल में लोग अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देते हैं। इसके कारण कम उम्र में ही कई तरह की गंभीर बीमारियां शरीर को घेरने लगती हैं। इन्हीं बीमारियों में से एक है डायबिटीज। डायबिटीज से जूझ रहे मरीजों का ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल में नहीं रहता और इसे नियंत्रित करने के लिए वह कई तरह की दवाईयां भी खाते हैं वहीं कुछ लोग नैचुरल तरीके से अपना ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने को कोशिश करते हैं। ऐसे में माना जाता है कि कुछ फूड्स आपका ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल कर सकते हैं। इन्हीं फूड्स में से एक है प्याज। माना जाता है कि प्याज का सेवन करने से ब्लड शुगर लेवल कम होती है। तो चलिए आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि इसमें कितनी सच्चाई है।

क्या प्याज कम करेगा ब्लड शुगर?

एक्सपर्ट्स की मानें तो प्याज का सेवन करने से आपका ब्लड शुगर लेवल कम होगा। इसका कोई साइंटिफिक कारण नहीं है लेकिन प्याज आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स और कई सारे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो शरीर के लिए बेहद लाभकारी माने जाते हैं। सिर्फ शुगर कंट्रोल करने के लिए प्याज खाना सही नहीं हो सकताा। यदि आपको प्याज अच्छा लगता है तो इसे आप अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं लेकिन इससे शुगर लेवल कंट्रोल नहीं होगा। उसके लिए आप कई और तरीके अपना सकते हैं।

इस तरह कंट्रोल करें शुगर लेवल

. डाइट में चीनी कम लें। ज्यादा चीनी खाने से शरीर में इंसुलिन का स्तर बढ़ जाएगा इससे शुगर लेवल बढ़ेगा। ऐसे में आप प्रोसेस्ड शुगर जैसे कि सफेद चीनी, मिठाईयां और कोल्ड ड्रिंक्स न पिएं।

. शुगर लेवल नियंत्रित करने के लिए रुटीन में एक्सरसाइज जरुर करें। कम से कम हल्के एक्सरसाइज, जॉगिंग जैसी एक्टिविटीज अपनी रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

. शुगर कंट्रोल में रखने के लिए प्रोसेस्ड फूड्स खाएं। इसमें ज्यादा मात्रा में चीनी, नमक और अनहेल्दी फैट्स पाए जाते हैं यह आपका ब्लड शुगर लेवल प्रभावित करेंगे। ऐसे में यदि आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करना चाहते हैं तो डाइट में फ्रेश फ्रूट्स, सब्जियां और साबुत अनाज शामिल करें।

. ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट का भी ध्यान रखें। आप डाइट में बैलेंस्ड फूड्स जैसे कि प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी फैट्स शामिल कर सकते हैं। यह आपका ब्लड शुगर कंट्रोल करेंगे।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *