शादी एक ऐसा बंधन है जो सिर्फ दो लोगों ही नहीं बल्कि दो परिवारों में होता है। हर व्यक्ति अपनी शादी को लेकर सपने सजाता है और अच्छे पार्टनर का सपना देखता है लेकिन जब यह रिश्ते टूट जाते हैं तो इसका असर सिर्फ शारीरिक स्वास्थ्य पर ही नहीं बल्कि मेंटल हेल्थ पर भी होता है ऐसी स्थिति से उबरने के लिए कुछ तरीके अपनाने की बहुत जरुरत होती है। तो चलिए आपको बताते हैं कि तलाक के बाद खराब होने वाली मेंटल हेल्थ को आप कैसे सही कर सकते हैं।

कानून भी देता है तलाक रोकने की सलाह

तलाक लेने का मतलब सिर्फ अलग होना ही नहीं होता बल्कि इससे दो परिवारों को फाइनेंशियली, मेंटली और इमोशनली भी बहुत नुकसान होता है। इसके कारण पैसे, रिश्ते, सोशल स्टेटस और बच्चों को भी बहुत ज्यादा नुकसान होता है। इसी कारण कानून भी तलाक रोकने की कोशिश करता है और लोगों को तलाक से बचने के लिए कहता है।

मेंटल हेल्थ पर होता बुरा असर

कुछ लोग तलाक के बाद खुश रहने की कोशिश करते हैं लेकिन अंदर से बहुत परेशान होते हैं। इसके कारण उनकी मेंटल हेल्थ बहुत प्रभावित होती है और उनका स्ट्रेस भी बढ़ता है। तलाक के बाद पति-पत्नी के बीच का इमोशनल कनेक्शन टूट जाता है और वो समाज से भी कटने लग जाता है इससे उन्हें अकेलापन परेशान करने लगता है। उनका जिंदगी जीने का दिल नहीं करता। कुछ लोग तो इतना परेशान हो जाते हैं कि सुसाइड करने की भी कोशिश करते हैं। कोर्ट कचहरी के चलते उनकी जिंदगी में नेगेटिविटी बढ़ जाती है और इससे उन्हें कई तरह की बीमारियां घेरने लगती हैं। तलाक का असर सिर्फ पति-पत्नी ही नहीं बल्कि बच्चों पर भी होता है।

ऐसे निपटें समस्या से

यदि आप खुद को ठीक करना चाहते हैं तो डॉक्टर की सलाह लें। डॉक्टर आपको परेशानी से बाहर निकालने में मदद करेंगे और आपके मन में धीरे-धीरे पॉजिटिव ख्याल आएंगे। आपका जो भी खाने का दिल करेवो खाएं अपनी सेहत का ध्यान रखें। इसके अलावा एक्सरसाइज के साथ आप खुद को स्वस्थ रख सकते हैं क्योंकि एक्सरसाइज से आपके शरीर में एंडोर्फिन रिलीज होगा। एंडोर्फिन फील-गुड हार्मोन होता है। यह आपको हेल्दी रखेगा। इसके अलावा दोस्तों के साथ बात करें और पूरी नींद लें। इस तरह आप खुद को तलाक के बाद स्वस्थ रख सकते हैं।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *