वजन बढ़ाने के लिए सभी लोग अलग-अलग तरीके ढूंढते हैं क्योंकि मोटापा आज के समय में बहुत बड़ी समस्या बना हुआ है। ऐसे में यदि आप भी वजन घटाने के लिए आप नारियल पानी पी सकते हैं। यह आपके लिए बेहद कारगार साबित होगा। नारियल पानी न सिर्फ अपने स्वाद बल्कि अपने पोषक तत्वों के कारण भी लाभकारी माना जाता है। ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो नारियल पानी का सेवन कर सकते हैं। आपको इस आर्टिकल के जरिए ऐसे 4 तरीके बताते हैं जिनके जरिए आप इसे अपनी डेली रुटीन में शामिल कर सकते हैं।

नारियल पानी में मौजूद होते हैं यह पोषक तत्व

इसमें कैलोरी और फैट कम मात्रा में पाया जाता है। इसमें पोटैशियम, मैग्नीशियम और सोडियम जैसे इलेक्ट्रोलाइट्स भी काफी अच्छी मात्रा में मौजूद होते हैं। ऐसे में यदि आप इसका सेवन करेंगे तो हाइड्रेशन और इलेक्ट्रोलाइट का संतुलन बना रहेगा। इसमें एंटीऑक्सीडेंट्स भी अच्छी मात्रा में पाए जाते हैं ऐसे में यह ऑक्सीडेटिव तनाव और सूजन कम करने में मदद करेंगे। नारियल पानी के एक कप में करीबन 46 कैलोरी मौजूद होती हैं।

नारियल पानी में मौजूद गुण

कम होती है कैलोरी

नारियल पानी में कैलोरी कम और अच्छी मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं ऐसे में यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो आप इसे अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसमें मौजूद नैचुरल शुगर, ब्लड शुगर संबंधी समस्याओं को दूर करके आपके शरीर को एनर्जी देगी।

हाइड्रेट रहेगा शरीर

यदि आप वजन कम करना चाहते हैं तो नारियल पानी आपके लिए अच्छा ऑप्शन रहेगा। इसे पीने से आपके शरीर हाइड्रेटेड रहेगा। इसके अलावा यह शरीर का फैट्स भी खत्म करेगा। यह एक नैचुरल डिटॉक्सिफाइंग ड्रिंक के तौर पर काम करता है जो आपके शरीर में से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालकर शरीर को डिटॉक्सीफाई करेगा।

मेटाबॉल्जिम बढ़ेगा

इसमें एंजाइम्स पाए जाते हैं जो आपका पाचन सुधारने और मेटाबॉल्जिम को बढ़ाने में मदद करेंगे। नारियल पानी में पोटैशियम भी पाया जाता है जो मांसपेशियों के काम करने के तरीके को सही बनाने और एनर्जी बढ़ाने में मदद करता है। इसके अलावा यदि आप नारियल पानी पिएंगे तो आपको वजन घटाने में भी मदद मिलेगी।

इस तरह करें सेवन

. नारियल पानी में आप कुछ फल जैसे जामुन, केला और हरी पत्तेदार सब्जियां डालकर और भी हेल्दी बना सकते हैं।

. अपने दिन की शुरुआत आप एक गिलास नारियल पानी के साथ कर सकते हैं। इसमें थोड़ा सा नींबू और पुदीने की पत्तियां मिलाकर इसको और भी हेल्दी बना सकते हैं। यह ड्रिंक आपको सारा दिन हाइड्रेटेड रखेगी। इसके अलावा आपको एक्स्ट्रा खाने की भूख भी नहीं लगेगी ।

. ड्रिंक को हेल्दी बनाने के लिए आप नारियल पानी से पॉप्सिकल्स बना सकते हैं। सबसे पहले आप नारियल पानी डालें और फिर इसमें कीवी या बेरी जैसे फल के टुकड़े डालें।

. वर्कआउट के बाद आप नारियल पानी पी सकते हैं। इसमें नैचुरल इलेक्ट्रोलाइट्स पाए जाते हैं ऐसे में यदि वर्कआउट के दौरान आपके शरीर से इलेक्ट्रोलाइट्स कम होते हैं तो ऐसे में इसका सेवन करने से इन इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी पूरी होगी।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *