ये तो सभी को पता ही है कि शाम के समय का खाना भी बहुत जरूरी होता है। इससे एक तो पूरे दिन की थकावट कम होती और साथ ही शरीर में नई ऊर्जा आ जाती है। बहुत से लोग आज के समय में सुबह अच्छा खाना खा लेते हैं और फिर शाम को अनहेल्दी चीजें। इस वजह से उनका स्वास्थ्य खराब होता है। ऐसे में अगर शाम को अनहेल्दी चीज़ों की जगह कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो मखाना चाट एक ऑप्शन हो सकता है। एक तो मखाना चाट हेल्दी होता है और साथ ही इसे खाने से तुरंत भूख भी नहीं लगती। आपको बता दें कि इसमें कई तरह के पौष्टिक तत्व मौजूद होते हैं, जो बॉडी के लिए फायदेमंद हैं।
मखाना चाट बनाने की सामग्री
इसकी सामग्री के लिए आपको चाहिए एक कप मखाना, एक चम्मच घी, आधा चम्मच जीरा, एक चौथाई चम्मच काला नमक, एक चौथाई चम्मच काली मिर्च पाउडर, आधा चम्मच चाट मसाला, हरी मिर्च, नींबू का रस, प्याज, टमाटर, खीरा और धनिया पत्ता।
मखाना चाट बनाने का तरीका
इसे बनाने के लिए सबसे पहले मखाने को घी या फिर ऑलिव ऑयल में धीमी आंच पर कुरकुरा होने तक सेंकें। इसके बाद एक छोटे बर्तन में सेंके हुए मखाने को डालकर कटा हुआ प्याज, खीरा, हरी मिर्च और नींबू के रस को डाल दें। अब मसाले को तैयार करें। मसाला बनाने के लिए काला नमक, चाट मसाला, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और हल्दी को मिलाएं और मखानों में डाल दें। डालने के बाद सही तरीके से मिक्स करें। चाहें तो सजावट के लिए धनिया पत्ता डाल दें। लीजिए आपका मखाना चाट तैयार है। इस तरह आप शाम का हेल्दी खाना खा सकते हैं।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
