इंसान दिनभर काम करता रहता है और फिर रात को उसे नींद की बहुत जरूरत होती है। अगर रात के समय गहरी नींद ली जाए तो पूरा दिन काफी आरामदायक और एनर्जी भरा रहता है, लेकिन वहीं नींद की कमी पूरा दिन आसल से भर देती है। वैसे आज के समय में नींद की कमी के कारण अधिकतर लोग परेशान ही हैं।
अगर आपको रात के समय नींद नहीं आती तो कई तरह की गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। कुछ लोग सही तरीके से सो नहीं पाते हैं और लगातार मानसिक परेशानी से जूझते रहते हैं। अगर आप भी इन्हीं लोगों में एक हैं तो ये आर्टिकल आपके लिए ही है। इसमें आपको रात के समय गहरी नींद में सोने के आयुर्वेदिक और घरेलू उपाय के बारे में बताया जाएगा।
तेल मालिश

रात को सोने से पहले अगर तेल मालिश की जाए तो बेहतर नींद आती है। आयुर्वेद से लेकर आधुनिक विज्ञान में भी सोने से पहले शरीर की तेल से मालिश करने की सलाह दी जाती है। आपको बता दें कि रात के समय तेल से शरीर को मालिश करने से बॉडी को आराम मिलता है, फिर अच्छी नींद आती है।
तेल मालिश के फायदे
शरीर की मालिश तेल से करते हैं तो शरीर सेरोटोनिन और एंडोर्फिन हार्मोन बढ़ता है, जिससे तनाव कम होता है। तेल मालिश से मांसपेशियों में जमी हुई थकान दूर हो जाती है। इसे करने से शरीर का ब्लड फ्लो बेहतर होता है और फिर शरीर को आराम मिलता है। अगर आपको आराम मिलेगा तो नींद भी अच्छी आएगी।
मसाज के लिए अच्छा तेल
मसाज के लिए नारियल के तेल का उपयोग कर सकते हैं। इससे शरीर ठंडा रहता है। इसके अलावा आप तिल, बादाम, जैतून आदि के तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आयुर्वेद की बात करें तो तिल के तेल को सबसे अच्छा माना जाता है।
तेल की मालिश करने का तरीका
इसे करने के लिए सोने से पहले तेल को हल्का गुनगुना करें। गुनगुना करने के बाद इससे सिर, पैर के तलवों और गर्दन की सही तरीके से मसाज करें। जब बॉडी की सही से मालिश हो जाए तो गुनगुना पानी पी लें। ऐसा करते हैं तो रात को आपको जरूर नींद अच्छी आएगी।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
