बहुत से लोग होते हैं जिन्हें बार-बार मुंह धोने की आदत होती है। कुछ हर घंटे अपने फेस को बिना किसी वजह के ही साफ करते रहते हैं। ऐसे में अगर आपको भी अपने चेहरे को बार-बार धोने की आदत है तो रुक जाएं, क्योंकि जरूरत से ज्यादा फेस को साफ करने से इसका असर आपके चेहरे की स्किन पर पड़ सकता है और आपकी स्किन ड्राय के साथ डैमेज हो सकती है।
चेहरा कब और कैसे धोएं?
चेहरा धोना तो एक बेसिक स्किन केयर रूटीन है। लेकिन चेहरे को गलत तरीके से धोने पर उसका असर स्किन पर पड़ेगा और आपकी स्किन डल और सेंसिटिव हो सकती है। चेहरे को सही तरह धोने पर आपकी स्किन हेल्दी रहेगी। याद रखें अपने चेहरे को दिन में दो बार ही धोंएं ताकि आपके चेहरे की रौनक बनी रहे।
सुबह के समय मुंह धोना
अपने चेहरे को सबसे पहले सुबह जरूर साफ करें। रात के समय सोने पर चेहरे की स्किन पर तेल, बैक्टीरिया और डेड स्किन जमा हो जाती है, जिसको हटाना जरूरी होता है। ऐसे में चेहरे को हल्के गुनगुने पानी से धोंएं और फिर फेस वॉश से साफ करें।
रात को सोने से पहले
अब सुबह तो चेहरा धो लिया अब बारी आती है रात के समय की। रात में भी सोने से पहले अपने चेहरे को जरूर साफ करें। रात के समय चेहरा साफ करते हैं तो दिनभर की धूल-मिट्टी, पसीना और मेकअप आसानी से साफ हो जाता है। वहीं, जब रात को चेहरा साफ करते हैं तो क्लीन करने के बाद मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
Face Wash करने का सही तरीका
चेहरे को सही तरीके से साफ करने के लिए सबसे पहले चेहरे को गुनगुना पानी से गीला करें। इसके बाद हल्का सा फेस वॉश हाथ में लें और हल्के हाथों से चेहरे पर मसाज करें। इसके बाद जो गुनगुना पानी है उसी से ही चेहरे को सही तरह से धो लें। इसके बाद मॉइश्चराइजर और सनस्क्रीन का यूज करना न भूलें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
