जब भी मुंह को बात करने की साफ आती तो सिर्फ दांतों की सफाई परही ध्यान दिया जाता है और हम सभी जीभ को साफ करना भूल जाते हैं लेकिन आप शायद यह न जानते हों कि जीभ सिर्फ ताजगी ही नहीं बनाए रखती बल्कि कई बीमारियों से बचने के लिए भी जरुरी मानी जाती है। यदि जीभ को साफ न किया जाए तो उस पर बैक्टीरिया और फंगस जमा होने लगते हैं जिसके कारण कई तरह की स्वास्थ्य समस्याओं हो सकती है। जीभ न सिर्फ मुंह में बदबू की समस्या बढ़ाएगी बल्कि कई तरह की बीमारियों का कारण भी बनेगी। जीभ को साफ करने से न सिर्फ मुंह की बदबू, दांतों की बीमारी और फंगल इंफेक्शन से भी बचाव होगा बल्कि इससे आपकी इम्यूनिटी और पाचन तंत्र भी मजबूत रहेगा। आज आपको इस आर्टिकल के जरिए बताते हैं कि कैसे जीभ की सफाई न करने से हेल्थ प्रॉब्लम्स हो सकती हैं। आइए जानते हैं।

पाचन संबंधी समस्याएं

जीभ पर अगर बैक्टीरिया जमा हो जाए तो खाने के स्वाद और पाचन पर असर हो सकता है। अच्छे से यदि जीभ साफ न की जाए तो पाचन संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं क्योंकि मुंह में जमे बैक्टीरिया पेट में चले जाते हैं जो कि पेट संबंधी समस्याओं का कारण बनेंगे।

फंगल इंफेक्शन

जीभ पर सफेद परत जम जाने के कारण फंगल इंफेक्शन का खतरा बढ़ जाता है। इससे कारण जीभ में जलन और सूजन भी हो सकती है। गंदी जीभ में बैक्टीरिया दांतों और मसूड़ों तक पहुंच जाते हैं जिसके कारण कैविटी और मसूड़ों की सूजन भी हो सकती है।

मुंह से बदबू

जीभ पर जमे बैक्टीरिया दांतों तक भी फैल सकते हैं इसके कारण मसूड़ों में सूजन और दांत गिरने जैसी दिक्कतें भी हो सकती है। गंदी जीभ पर बैक्टीरिया और फूड पार्टिकल्स जमने लगते हैं जिसके कारण मुंह से दुर्गंध आ सकती है।

Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।

By tnm

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *