जया बच्चन को कौन नहीं जानता, वे बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री और समाजवादी पार्टी की राज्यसभा सांसद हैं। हाल ही में वे नातिन नव्या नव्या नवेली नंदा के पॉडकास्ट में अलग-अलग मुद्दों पर खुलकर बात करती हुई नजर आईं। ऐसे ही उन्होंने अपनी स्किन केयर रूटीन को लेकर भी बात की। उन्होंने बात करते हुए बताया कि वे हफ्ते में एक से दो बार नहाने के लिए नमक का इस्तेमाल करती हैं। वे नमक को स्किन पर लगाती हैं और हल्का हाथों से रगड़ती हैं। आपको बता दें कि नमक नेचुरल एक्सफोलिएंट की तरह काम करता है और इससे आपकी स्किन बेहद ग्लोइंग और साफ नजर आती है। अब बात ये आती है कि ऐसा करना ठीक है या नहीं चलिए एक्सपर्ट से जानते हैं।
एक्सपर्ट का कहना
इस मामले को लेकर डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने एक वीडियो शेयर की, जिसमें वे बताते हैं कि नमक यानी सोडियम क्लोराइड का पीएच सात होता है और बॉडी का पीएच 5.5। और इस वजह से नमक को सीधे त्वचा पर लगाना हानिकारक हो सकता है। वे आगे बताते हैं कि किसी भी तरह का फिजिकल एक्सफोलिएशन स्किन के लिए अच्छा नहीं है, क्योंकि नेचुरल स्किन बैयर को नुकसान पहुंचा सकता है। और लोगों को जलन, हाइपरपिग्मेंटेशन या स्ट्रॉबेरी स्किन की परेशानी हो सकती है।
जानें सही तरीका
एक्सपर्ट बताते हैं कि नमक को स्किन पर सीधा लगाने की बजाय पानी में थोड़ी मात्रा में पिंक हिमालयन सॉल्ट डालकर नहाना चाहिए। रिसर्च के नतीजे बताते हैं कि ये स्किन के लिए फायदेमंद हो सकता है। इसको लगाने के लिए नहाने के पानी को हल्का गुनगुना करें, लेकिन अगर बाथटब में नहा रहे हैं तो एक छोटे कप पिंक हिमालयन सॉल्ट मिला लें। डालने के बाद दस मिनट तक ऐसे ही छोड़ दें और फिर इससे हल्के हाथों से स्क्रब करते हुए नहा लें।
Disclaimer: यहां दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। किसी भी सुझाव को अमल में लाने से पहले डॉक्टर या एक्सपर्ट्स की सलाह जरूर लें।
